प्रियंका और निक के साथ हंसी-मजाक के मूड में दिखे पीएम मोदी, Video हुआ वायरल

नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में दो तरह से शादी रचाने के बाद मंगलवार को पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया, इस रिसेप्शन में निक और प्रियंका के दोस्तों को न्योता दिया गया, ये जश्न तब और खास हो गया जब प्रियंका-निक के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, उन्होंने प्रियंका और निक को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बधाई दी और कपल संग फोटो भी खिंचाई, इस दौरान वो प्रियंका-निक के साथ हंसी-मजाक करते भी दिखाई दिए।

प्रियंका और निक के साथ हंसी-मजाक के मूड में दिखे पीएम मोदी

प्रियंका और निक के साथ हंसी-मजाक के मूड में दिखे पीएम मोदी

इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, दरअसल जब पीएम मोदी रिसेप्शन में पहुंचे तो प्रियंका की सास यानी डेनिस जोनास को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और फिर उन्होंने प्रियंका, उनके पति निक जोनास, सास डेनिस, मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ फोटोज के लिए पोज भी दिया।

पीसी और मोदी हंसे लेकिन निक को कुछ समझ नहीं आया

पीसी और मोदी हंसे लेकिन निक को कुछ समझ नहीं आया

फिर मोदी और प्रियंका के बीच कुछ बात हुईं, जिसके बाद दोनों हंस पड़े। हालांकि, प्रियंका के पति निक जोनस को शायद यह समझ नहीं आया कि वे बात क्या कर रहे हैं, इसलिए वे कभी प्रियंका के मुंह की तरफ देखते तो कभी मोदी के चेहरे की तरफ, हालांकि वो पीसी को हंसते देख खुद भी हंस पड़े।

रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

प्रियंका और निक के पहले रिसेप्शन की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, इस रिसेप्शन में प्रियंका का देसी अवतार जारी रहा, वो यहां ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आईं तो वहीं निक जोनस ने सूट पैंट पहना हुआ था, खास बात यह भी रही कि निक की मां, पिता और भाभी भी पारंपरिक भारतीय अंदाज में दिखाईं पड़ीं।

अगला वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में होगा

अगला वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में होगा

बता दें कि 1 और 2 दिसंबर को शादी कर चुके प्रियंका और निक का वेडिंग रिसेप्शन 4 दिसंबर को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हुआ। इस रिसेप्शन में पीसी के ससुराल के लोग भी भी देसी अंदाज में दिखाई पड़ें, प्रियंका की देवरानी सोफी टर्नर ने पीच कलर के लहंगा पहना है तो वहीं उनकी सास ने इंडियन स्टाइल का गाउन पहना था।

देखेंं वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+