Video:आजादी के बाद पहली बार इस गांव में आई बिजली, भावुक हुए पीएम

नई दिल्ली। भारत के आजादी को 70 साल बीत चुके हैं। देश के प्रधानमंत्री देश को डिजिटल इंडिया की राह पर लेकर चल रहे हैं, लेकिन अभी भी देश के कई इलाके हैं, जहां अभी तक विकास की किरन नहीं पहुंची है। देश का ऐसा ही एक गांव हैं छत्तीसगढ़ का जोलापाठ। छत्तीसगढ़ के गांव जोलापाठ में पहली बार बिजली आई है। जी हां जहां हम और आप पल-पल इंटरनेट और 4जी की बातें करते हैं, वहीं जोलापाठ गांव में आजादी के बाद पहली बार बिज ली पहुंची हैं।

 Video: PM Modi get emotional after reading this village news which get electricity first time after independence

छत्तीसगढ़ के इस गांव में बिजली पहुंचने के बाद जब ये खबर मीडिया में पहुंची तो उस खबर को पढ़कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुश तो हुए लेकिन साथ ही भावुक भी हो गए। पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक खबर को रिट्वीट करते हुए अपनी भावना व्यक्त की और लिखा कि वो ऐसी खबरें पढ़कर जहां एक तरफ खुश होते हैं वहीं वो थोड़ा भावुक भी हो जाते हैं। उन्होंने लिखा कि इतने सारे लोगों के जीवन को चमकते हुए देखकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक गांव में आजादी के बाद से पहली बार बिजली पहुंची है। गांव में बिजली का पहला बल्ब जलते ही गांववालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, जिसे देखकर पीएम भी भावुक हो उठे। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+