Tiger: आंखें खोल देने वाली Video, इंसानों ने जंगल में फेंकी प्लास्टिक की बोतल, जिसे Tiger ने उठाई, फिर...

Tiger Video Viral: आज के दौर में इंसान ने हर जगह दस्तक दे दी है। पहाड़ों से समंदर तक इंसानों की पहुंच हैं। हालांकि जहां भी इंसान जाता है। वहां अपनी मौजूदगी के तौर पर प्लास्टिक छोड़ना नहीं भूलता। आलम यह हो चुका है कि जंगल, पहाड़ों से लेकर समंदर तक हर जगह इंसानों की पहुंचाई हुई प्लास्टिक मिल जाएगी।

इंसानों की इस हरकत के बीच उनकी आंखें खोलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक टाइगर पानी में पड़ी प्लास्टिक की बोतल को उठाकर ले जा रहा है।

Tiger Video Viral

ताडोबा टाइगर रिजर्व का वीडियो

इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो में एक टाइगर प्लास्टिक की बोतल को जंगल में तालाब के अंदर पानी से बाहर निकालता नजर आ रहा है। वीडियो महाराष्ट्र में ताडोबा नेशनल पार्क का बताया जा रहा है, जिसको वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप काथिकर ने शेयर किया है।

"टाइगर का प्यारा इशारा..."

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- "टाइगर का प्यारा इशारा। हम अपने जंगलों को साफ रखने का प्रयास करेंगे।" इसी के साथ उन्होंने बताया कि यह शावक ताडोबा सफारी में भानुसखिंडी बाघिन का है। साथ ही कहा कि रामदेगी पहाड़ियां का यह वीडियो दिसंबर 2023 का है।

पानी से उठाई बोतल फिर..

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बाघ पानी के अंदर पड़ी प्लास्टिक की बोतल को पहले मुंह से हटाता है और फिर उसे पकड़कर चलते हुए दिखाई दे रहा है। जो कि हम इंसानों को एक सबक है कि जंगल को साफ बनाना हमारी जिम्मेदारी है ना कि इन जानवरों की।

देखिए टाइगर का वीडियो, खबर के अंत में

इधर, वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने अपनी चिंता जाहिर की है। साथ ही उन्होंने जंगल में रहने वाले जानवरों की सुरक्षा को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि वाह क्या सशक्त वीडियो है। प्लास्टिक प्रतिबंध की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाला यह सम्मोहक वीडियो विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्रस्तुत करने योग्य है, जहां इसे व्यापक प्रशंसा मिलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+