एयरफोर्स हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग का Live Video आया सामने, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

ईटानगर, 18 नवंबर: अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17 क्रैश हो गया है। यह हादसा पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में हुआ। हेलीकॉप्टर में दो पायलट और तीन क्रू सदस्य थे और सभी सुरक्षित हैं। वह चॉपर क्रैश का वीडियो सामने आया है। वीडियो बेहद ही डरावना है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ट्रेनिंग उड़ान पर था, तभी ये हादसा हुआ। पूरे चॉपर को काफी बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है।

video of the Indian Air Force helicopter that crash landed in Eastern Arunachal Pradesh

सूत्रों ने कहा कि उनमें से पांचों सुरक्षित हैं और वे मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। राज्य के लोहित सेक्टर में आपात स्थिति में उतरा हेलीकॉप्टर रखरखाव (मेंटीनेंस) उड़ान पर था। सूत्रों ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए जाएंगे। क्रैश होने के बाद सामने आई तस्वीरों में दिख रहा हेलीकॉप्टर का पिछला पूरी तरह से टूटकर अलग हो गया है।

इससे पहले 2017 में अरुणाचल प्रदेश में एमआई-17-वी5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 7 जवान शहीद हो गए थे। एमआई-17-वी5 हेलीकॉप्टर अपने रूटीन मिशन पर उड़ान भर रहा था, जो वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास यांगस्ते पोस्ट से बहुत दूर ईंधन ड्रॉप करने पहुंचा था । हेलीकॉप्टर का पिछला पंखा ईंधन गिराए जाने के वक्त कंटेनर से टकरा गया है। क्षतिग्रस्त होने के बाद हेलीकॉप्टर का पिछला पंखा तुरंत टूटकर अलग हो जाता है और हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

वहीं अगस्त में भी जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में स्थित रणजीत सागर बांध के पास हेलीकॉप्टर क्रैश में दो पायलट मारे गए थे। हेलीकॉप्टर बांध से निर्मित जिस झील के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, वह पंजाब के पठानकोट से 30 किलोमीटर दूर स्थित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+