ऑटोरिक्शा के बीच हुई रेस प्रतियोगिता, वायरल वीडियो देख लोग कर रहे मजेदार कमेंट
दो पहिया और चार पाहिया वाहनों के बीच तो आपने रेस प्रतियोगिता खूब देखी होगी लेकिन क्या कभी तीन पहिया वाहनों के बीच रेस प्रतियोगिता होते देखी है? सोशल मीडिया पर ऐसे ही अनोखे ऑटो-रिक्शा रेस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऑटो रिक्शा के बीच ये रेस आयोजित की गई। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग मजे लेते हुए मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

इस वायरल वीडियो मे ऑटो-रिक्शा ड्राइवर रेस की शुरूआत होते ही काफी तेज गति में अपने ऑटो को भगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ट्रैक पर तीन रिक्शों के बीच दौड़ दिखाई गई है।
रेडिट पर वायरल हो रहे वीडियो शेयर करते हुए उसका टाइटल "ऑटो जीपी" रखा गया है और इस प्रतियोगिता का नाम यूरोपीय चैम्पियनशिप है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि लाइन से तीन ऑटो हैं, जिनके लिए झंडा लहयाया जाता है तो वो स्पीड में ऑटो लेकर निर्धारित ट्रैक पर एक साथ दौड़ते हैं।
शुरूआत में तो ऑटो एक दूसरे के आगे पीछे रहते हैं लेकिन एक दूरी के बाद स्पीड बढ़ाकर पीछे के ऑटो भी जीत के करीब पहुंच जाते हैं। हालांकि इस वीडियो में किस ऑटो रिक्शा की जीत होती है, उसके बारे में नहीं दिखाया गया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही वायरल हो गया। कई यूसर्ज ने कहा यह प्रतियोगिता एक वास्तव में बार-बार होनी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "2023 F1 सीजन से भी ज्यादा दिलचस्प।" तीसरे यूजर ने लिखा इसे रेस को देखना पसंद करूंगा. यह कहां हो रही है? वहीं चौथे यूजर ने लिखा मजेदार, अधिक मनोरंजक।
वहीं एक यूजर ने लिखा अगर वे यहां सड़क पर वही स्टंट करते हैं तो यह अधिक मजेदार होगा। एक यूजर "वे यहां प्रतियोगिता के सड़क नियमों का पालन कर रहे हैं, वे सच्चे ऑटो वाले नहीं हैं, उन्हें अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए... लोल।"
इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र के सांगली जिले में रिवर्स ऑटो रिक्शा ड्राइविंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम संगमेश्वर यात्रा के अवसर पर हरिपुर गांव में आयोजित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications