मिलिंद सोमन ने साथ सेल्‍फी देने के लिए महिला से सड़क पर करवा लिया ये काम, यूजर्स हुए नाराज

मुंबई, 28 मई: बॉलीवुड एक्‍टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वो स्‍वयं तो फिट रहते ही है साथ ही अपने फैंस और अपने पास मौजूद लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। हाल ही में मिलिंद सोमन ने अपना डाइट प्‍लान भी लोगों के साथ शेयर किया था। वहीं अब एक्‍टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे मिलिंद ने खुद शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स नाराज हो गए हैं। आइए जानते है आखिर वजह क्‍या है?

मिलिंद सोमन ने सेल्फी के लिए फीमेल फैन से करवाया ये काम

मिलिंद सोमन ने सेल्फी के लिए फीमेल फैन से करवाया ये काम

दरअसल, इस वीडियो में एक महिला जो मिलिंद के साथ सेल्‍फी लेना के लिए आग्रह करती है तो एक्‍टर उसे 10 पुशअप्‍स लगाने के लिए कहते हैं। इस वीडियो में मिलिंद की आवाज सुनाई दे रही है और ये वीडियो वायरल हो गया है। मिलिंद ने अपनी एक फीमेल फैन से सड़क पर लोगों के बीच महिला से पुशअप्‍स लगाती नजर आ रही है। वो साड़ी में पुशअप्‍स करती नजर आ रही है। जो यूसर्ज को बिलकुल पसंद नहीं आया और उन्‍होंने कहा ऐसा सड़क पर सबके सामने करना ठीक नहीं है।

मिलिंद ने ये वीडियो किया शेयर

मिलिंद ने ये वीडियो किया शेयर

इस वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर पुशअप्स करती दिखाई दे रही हैं और एक्‍टर 10 तक काउंटिंग करते हुए सुनाई दे रहे हैं। जब महिला 10 पुशअप्स पूरे कर लेती है तो मिलिंद उनसे पूछते हैं कि कैसा लगा? महिला एक्‍टर को जवाब देती है- 'अच्छा लगा'। इसके बाद अभिनेता कहते हैं- 'आइये सेल्‍फी लीजिए।'

वीडियो के कैप्शन में मिलिंद ने लिखी ये बात

वीडियो के कैप्शन में मिलिंद ने लिखी ये बात

इस वीडियो के कैप्शन में मिलिंद ने लिखा है- 'सेल्फी लेने वालों के लिए मेरा पसंदीदा पुशअप्स। मैं एक छोटे से गली के बाजार में थे। मुझे लगता है कि यह रायपुर में था। कुछ स्थानीय टेस्टी चीजें खा रहा था और इस महिला ने एक सेल्फी मांगी। जैसे ही मैंने 10 पुशअप्स करने के लिए कहा, मेरे कैमरा ऑन किया और वो पुशअप्‍स करने लगी उसने झट से ये काम किया। साड़ी में उसे कोई समस्‍या नहीं हुई। उसके आस-पास लोग थे लेकिन वो हिचकिचाई नहीं। कभी भी पुशअप्स न करने की कोई समस्या नहीं, कोई बहाना नहीं। मिलिंद ने आगे लिखा कभी-कभी, एक बेहतर जीवन जीने में सक्षम होने के लिए या अपनी मनचाही चीज़ें प्राप्त करने के लिए, आपको जो भी फिटनेस की आवश्यकता होती है, वह है हां कहने की क्षमता, मैं यह कर सकता हूं।' सबसे अंत में एक्‍टर ने लिखा हां मैंने उसके साथ उसके फ़ोन पर इस पुशअप्‍स के बाद एक बहुत अच्छी सेल्फ़ी ली।'

जंगल में प्रकृति के बीच मिलिंद बिता रहे जीवन

जंगल में प्रकृति के बीच मिलिंद बिता रहे जीवन

बता दें 55 वर्षीय अभिनेता भी हाल ही में कोरोना की चपेट में आए थे और उन्‍होंने अपनी संयमित जीवनचर्या से जल्‍द ही कोरोना को मात दे दी।
मिलिंद इन दिनों कोरोना महामारी में किसी जंगल में प्रकृति के बीच अपने परिवार के साथ है और वहां से वो अक्‍सर अपने फैंस के लिए मोटिवेशनल वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं। कोरोना को मात देने के बाद एक्‍टर मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट में लिखा था "जंगल में वापसी, मुंबई में गया था प्लाज्मा डोनेट करने, लेकिन मेरे पास डोनेट करने के लिए एंटीबॉडीज ही नहीं हैं। हालांकि कहा जा रहा प्‍लाज्‍मा कोरोना मरीजों के लिए 100 फीसदी प्रभावी नहीं है।

https://hindi.oneindia.com/photos/latest-pictures-of-hollywood-singer-selena-gomez-set-on-fire-oi62079.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+