Video: मणिरत्नम की "पोन्नियिन सेलवन 1" का टीजर रिलीज, ऐश्वर्या रॉय का दिखा रॉयल लुक
मुंबई, 08 जुलाई: मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1' का हिंदी टीजर शुक्रवार को रिलीज हो चुका है। टीजर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म काफी भव्य पैमाने तैयार की गई है। इस फिलम में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का बड़ा ही रॉयल लुक नजर आया। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय की इस अपकमिंग फिल्म को ट्विटर पर ट्रेलर शेयर किया है।

टीजर आधे घंटे पहले हो गया था लीक
हालांकि शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर बकायदा रिलीज हुआ लेकिन आधिकारिक लॉन्च से लगभग आधे घंटे पहले टीज़र ऑनलाइन लीक हो गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप के अनुसार, इसे उस इवेंट में रिकॉर्ड किया गया जहां निर्माता फुटेज को चेक कर रहे थे। इसे YouTube पर भी शेयर किया गया था।

मणिरत्नम के करियर की सबसे महंगी फिल्म
कल्कि के एपिक उपन्यास पर आधारित पोन्नियिन सेलवन का निर्माण मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज ने किया है। लाइका प्रोडक्शंस फिल्म को रिलीज कर रही है। पहला पार्ट 30 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टीजर से साफ है कि यह निस्संदेह मणिरत्नम के करियर की सबसे महंगी फिल्म हो सकती है।

खूबसूरत ऐश्वर्या का दिखा रॉयल अंदाज
टीजर में ऐश्वर्या राय बच्चन रॉयल लुक में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि वो टीजर में सिर्फ दो शॉट्स में दिखाई दी है लेकिन उनका फिल्म में डबल रोल हैं । फिल्म में ऐश्वर्या पेरिया पजुवेत्तरैयार की पत्नी नंदिनी और उनकी मूक मां रानी मंदाकिनी देवी के किरदार में नजर आएंगी।

पोन्नियिन सेलवन का किरदार जानें कौन निभा रहा
वहीं शुक्रवार को फिल्म निर्माताओं ने फिल्म से जयम रवि के चरित्र के फर्स्ट लुक पोस्टर का अनावरण किया। उन्होंने पोन्नियिन सेलवन का किरदार निभाया है। मणिरत्नम की इस पैन इंडिया फिल्म के टीजर को अमिताभ बच्चन, महेश बाबू , सूर्या, मोहनलाल और रक्षित शेट्टी के जरिए लॉन्च किया गया है। फिल्म में एआर रहमान का संगीत है।












Click it and Unblock the Notifications