Video- हिंदुओं को मारने भारत आया हूूं, मजा आता है उन्हें मारने में
उधमपुर। उम्र तकरीबन 20 साल, नाम कासिम उर्फ नावेद शौक हिंदुओं को मारना। जी हां आपको सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन जम्मू-कश्मीर में पकड़ा गया संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नावेद को हिंदुओं को मारने में मजा आता है।

नावेद ने खुद अपने कबूलनामें कहा कि वह पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है। उसने कहा कि 12 दिन पहले वह अपने साथी मोमीन खान के साथ भारत की सीमा में घुसा था। मोमीन खान की बीएसएफ की मुठभेड़ में मौत गयी थी।
आपको बता दें कि मुंबई धमाकों में पकड़े गये आतंकी कसाब के बाद नावेद पहला आतंकी है जिसे जिंदा पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। कासिम ने मीडिया में अपने बयान में कहा कि मैं हिंदुओं को मारने के लिए आया हूं। यही नहीं नावेद ने कहा कि मुझे यह करने में मजा आता है।
नावेद ने कहा कि कश्मीर में कश्मीरियों को हमेशा मारा जाता है। उसने कहा कि मुझे भारत आये 12 दिन हो गये है, हम भारत आने के बाद पूरे दिन जंगल में घूमते रहे। नावेद ने कहा कि मेरे साथी को गोली लगी और उसकी मौत हो गयी थी लेकिन मैं भागने में सफल रहा था।
हालांकि शुरुआत में नावेद ने कहा कि उसकी उम्र 20 साल है लेकिन बाद में उसने खुद को 16 साल का बताया। आपको बता दें कि नावेद ने पहले अपना नाम कासिम बताया था, बाद में उस्मान लेकिन अब उसने अपना नाम नावेद उस्मान बताया।
लश्कर की यह नीति होती है कि कम उम्र के लड़कों को आतंकी गतिविधियों के लिए भारत भेजता है और उन्हें इस बात की ट्रेनिंग दी जाती है कि अगर वह पकड़े जाये तो अपनी उम्र 18 वर्ष से कम बताये। ऐसा करने से उनके खिलाफ बाल अपराध कानून के तहत मामला चले।












Click it and Unblock the Notifications