Video- महिला प्रोफेसर को पुरुष ने कॉलेज में बाल खींचकर मारे तमाचे
नई दिल्ली। दिल्ली के एक प्राइवेट कॉलेज में महिला प्रोफेसर को अपने सहयोगी पुरुष से खुद की तस्वीर खींचने से रोकना महंगा पड़ा। महिला के साथ हिंसा का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है जिसमें पुरुष महिला के बाल खींचकर उसे एक के बाद कई तमाचे मारना शुरु कर देता है। कॉलेज के वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि जब एक महिला प्रोफेसर का एक युवक तस्वीर खींच रहा था तो इसका महिला ने विरोध किया जिसपर युवक ने महिला बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया।

यह वीडियो पिछले साल का है लेकिन इस वीडियों के सामने आने से कॉलेज की हकीकत लोगों के सामने आ गयी है। महिला प्रोफेसर को युवक ने बाल घीसटकर तमाचे मारने शुरु कर दिया। इसी बीच कुछ अन्य पुरुषों ने महिला का बीच बचाव कर उन्हें बचाया।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पीड़ित महिला की पुरुष को रोकने परिणाम यह मिला कि उसका ट्रांसफर करके उन्हें दूसरे कॉलेज में भेज दिया गया। ऐसे में सोचने वाली बात है कि प्राइवेट कॉलेज में महिला प्रोफेसर कितना सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications