VIDEO: AK-47 को विकेट बनाकर क्रिकेट खेलते दिखे कश्मीरी आतंकवादी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सहित देश भर में बढ़ती आतंकी वारदातों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें संदिग्ध आतंकवादी क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में जो सबसे अलग है वो ये है कि उन लोगों ने AK-47 राइफल को ही बॉलिंग स्टंप (जिधर से बॉल फेंकी जा रही है) बना रखा है। यह वीडियो अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के दो दिन बाद जारी किया गया है।

वीडियो करीब 1 मिनट का है जिसमें पांच युवक एक बगीचे जैसी दिखने वाली जगह पर क्रिकेट खेल रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो सभी बड़े आराम के मूड में हैं और खेल का पूरा मजा ले रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में ऊर्दू भाषा में गाना भी बज रहा है। जिस तरह का माहौल और मौसम है उसके हिसाब से ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो दक्षिण कश्मीर में फिल्माया गया है।
आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रियों पर हमले के दो दिन बाद जारी किए गए इस वीडियो के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि यह वीडियो एक प्रोपेगेंडा है जिसका मकसद यह फैलाना है कि हमले के बाद भी आतंकी मस्ती के मूड में हैं। उल्लेखनीय है कि अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले में 7 श्रृद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 19 घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications