Video: पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर के गाने 'हवा हवा' पर डांस करते इंडियन आर्मी के जवान
नई दिल्ली। कहते हैं कि कला और संगीत ये दो ऐसे क्षेत्र हैं जो सरहदें नहीं मानते हैं। भारत और पाकिस्तान भले ही सात दशक पहले अलग हो चुके हैं लेकिन संगीत और कला ने दोनों देशों को बांधकर रखा है। सरहदों की रखवाली करने वाले सैनिक जब मतभेदों को भुलाते हुए पड़ोसी देश की किसी धुन पर डांस करते हैं तो इस बात पर यकीन हो जाता है। इंडियन आर्मी के जवानों का एक वीडियो इस समय व्हाट्स एप और दूसरे कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा जिसमें वह पाकिस्तान के एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

31 सेकेंड तक हवा-हवा पर डांस
जो वीडियो सामने आया है वह किसी ऐसी पोस्ट का है जो ऊंचाई पर है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वीडियो कहां का है लेकिन इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जवान काफी अच्छे मूड में हैं। ये जवान पाकिस्तान के मशहूर गायक हसन जहांगीर के गाने 'हवा-हवा' पर डांस कर रहे हैं। हसन जहांगीर, पाकिस्तान के कराची के रहने वाले हैं और एक समय में भारत में भी काफी लोकप्रिय हुए थे। यह वीडियो करीब 31 सेकेंड का है और काफी सुकून देने वाला है।
80 के दशक के मशहूर पॉप सिंगर हसन जहांगीर
हसन जहांगीर मशहूर पॉप सिंगर रहे हैं। उन्हें 80 के दशक में इसी गाने 'हवा-हवा' से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। उनका पहला सिंगल साल 1982 में आया जिसका टाइटल था, 'इमरान खान इज ए सुपरमैन।' हवा-हवा एक इंटरनेशनल एलबम था। हसन जहांगरी पाकिस्तान और भारत समेत साउथ एशिया में काफी पॉपुलर हुए थे।

भारत में बिकी गाने की 15 मिलियन कॉपी
भारत में हवा-हवा गाना जब रिलीज हुआ था तो उस दौर में इसकी करीब 15 मिलियन कॉपियां देखते ही देखते बिक गई थीं। इस गाने को हाल के कुछ वर्षों में बॉलीवुड की फिल्मों में रिमिक्स के तौर पर लाया गया। कहते हैं कि यह एक ईरानी गानी था। हसन जहांगीर ने हवा-हवा के बाद कई गाने गाए लेकिन जो लोकप्रियता उन्हें उस गाने ने दिलाई, वह बाकी के उनके कोई गीत नहीं दिला सके।












Click it and Unblock the Notifications