VIDEO: कुलभूषण जाधव की मां-पत्नी का पाक मीडिया ने किया अपमान, कहा 'कातिल की मां'
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से मिलन गईं उनकी मां और पत्नी के साथ वहां की सरकार ने मुलाकात के बहाने भावनात्मक खिलवाड़ किया ही, मुलाकात के बाद वहां की मीडिया ने उनके अपमान की कोई कसर नहीं छोड़ी। पाकिस्तानी जेल में बंद कुलभूषण जाधव से मिलने इस्लामाबाद पहुंचीं उनकी मां और पत्नी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी पत्रकारों ने उनकी मां से पूछा, "आपके क्या जज़्बात हैं अपने कातिल बेटे से मिलने के बाद?" वहीं, उनकी पत्नी से पूछा, "आपके पतिदेव ने हज़ारों बेगुनाह पाकिस्तानियों के खून से होली खेली, इस पर क्या कहना है?"

आपको बता दें कि इस्लामाबाद जेल में 40 मिनट की मुलाकात बेहद अधूरी सी मुलाकात थी। जाधव और उनकी मां-पत्नी के बीच कांच की मोटी दीवार ने जता दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सरहदों के फासले हमेशा यूं ही कायम रहेंगे। जाधव अपनी मां और पत्नी को छू भी न सके। विदेश मंत्रालय ने कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी को मिलवाने के दौरान उनकी पत्नी की मंगलसूत्र, चूड़ियां और बिंदी उतरवाने पर भी नाराजगी जाहिर की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'सुरक्षा के नाम पर उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं का अपमान किया गया।'
भारत की इस नाराजगी पर अब पाकिस्तान ने सफाई दी है। पाकिस्तान सरकार ने कहा, 'भारत आधारहीन आरोप लगा रहा है। कुलभूषण जाधव एक जासूस और आतंकी है जिसने अपना गुनाह कबूल किया है। भारत को इस मुलाकात से अगर कोई दिक्कत थी तो डिप्टी हाई कमिश्नर को उसी वक्त आपत्ति जाहिर करनी चाहिए थी।












Click it and Unblock the Notifications