फिल्मी स्टाइल में चिड़ियाघर से भागा चिंपैंजी, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
नई दिल्ली। चीन के हेफी वाइल्डलाइफ पार्क से शुक्रवार सुबह एक वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर छा गया। दरअसल यहां यैंग यैंग नाम का 12 साल की चिंपैंजी पिंजरे से बाहर आ गया। वीडियो में दिखता है कि वह इधर उधर दौड़ रहा है बाद वह वहां के कर्मचारी को लात भी मारता है। हालांकि अंत में उसे गोली मारकर वापस पिंजरे में कैद कर दिया गया।

गोली मारी गई तो पकड़ा गया चिंपैंजी
उत्पात मचा रहे चिंपैंजी के लिए पुलिस को बुलाकर पार्क को खाली करवाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पहले चिंपैंजी को दौड़कर पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन ऐसा नहीं हो सका तो आखिरकार उसे गोली मारनी पड़ी। इस सब में चिंपैंजी ने कर्मचारी को घायल भी कर दिया है। बता दें कि साल 2016 में भी जापान के एक जू से चिंपैंजी भाग निकला और काफी देर खंबे पर चढा रहा। आखिरकार उसे पकड़ा गया।
गुस्साए हाथियों ने तोड़ी पर्यटकों की गाड़ियां
कई बार जानवरों से उलझना काफी खतरनाक हो सकता है। इसका एक उदाहरण उत्तराखंड के रामनगर में देखने को मिला था। यहां रामनगर से 23 किलोमीटर दूर स्थित भकराकोट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) इलाके में हाथियों के एक झुंड ने वहां आए पर्यटकों का कार पर हमला कर दिया था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था। ये डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। वीडियो में साफ दिख रहा था कि हाथी कैसे गलत जगह पर कार पार्क होने से गुस्से में हैं। गाड़ी के मालिक पास के रिसॉर्ट में खाना खाने गए थे।

15-20 मिनट तक चला हाथियों का तांडव
वीडियो में देखा जा सकता था कि हाथियों का झुंड धीरे धीरे कार की ओर बढ़ता है और फिर एकदम से हमला कर देता है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार किसी को चोट नहीं पहुंची लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। हाथियों का ये तांडव पूरे 15 से 20 मिनट तक चला। आसपास ये सब नजारा देख रहे लोग असहाय थे और कुछ नहीं कर सके।
यह भी पढ़ें- VIDEO : मंदिर में 'हाथी' के नीचे फंसी महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, लोग दे रहे फनी कमेंट












Click it and Unblock the Notifications