VIDEO : मंदिर में 'हाथी' के नीचे फंसी महिला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, लोग दे रहे फनी कमेंट
नई दिल्ली। लोग एक तस्वीर लेने या धार्मिक आस्था को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कई बार ऐसे में जान तक जोखिम में पड़ जाती है, वहीं कई बार हंस-हंस के लोट-पोट कर देने वाला परिणाम भी आ जाता है। ऐसा ही इस महिला के साथ हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इसमें महिला हाथी की मूर्ति के नीचे फंस जाती है। वायरल वीडियो गुजरात के किसी मंदिर का बताया जा रहा है। यह सब कोई शानदार तस्वीर लेने या धार्मिक आस्था का पूरा करने के दौरान हुआ इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, मगर वीडियो सोशल मीडिया में न केवल जमकर शेयर किया जा रहा बल्कि इस पर जबरदस्त फनी कमेंट भी आ रहे हैं।
हाथी के नीचे से निकलने का प्रयास
लगभग 40 वर्षीय एक महिला बतौर दानदात्र बने हाथी की मूर्ति के नीचे से निकलने का प्रयास करती है। इस दौरान वह स्माइल करते हुए तस्वीरें भी खिंचवा रही है। महिला के शरीर का आधा से ज्यादा हिस्सा मूर्ति के नीचे से निकल जाता है, मगर इसके बाद वह फंसी जाती है। ना तो आगे खिसक पाती है और ना ही पीछे। यह सब देख मंदिर में मौजूद अन्य लोग उसे बाहर निकालने का प्रयास करते हैं।
काफी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
मूर्ति की नीचे फंसी को लोगों ने काफी मशक्कत के बाद खींचकर बाहर निकाला। इस पूरी प्रक्रिया का किसी मोबाइल में वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया, जो वायरल हो रहा है। 21 जून की शाम को राजेश अरोड़ा नामक की फेसबुक आईडी पर इस वीडियो को अपलोड किया गया। 23 जून की दोपहर तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। 21 लोगों ने शेयर व 13 ने लाइक किया है। इस पर 433 कमेंट भी आाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications