Video: ऑडी में निकली दुल्हन की डोली और ड्राइवर करता रहा ताबड़तोड़ फायरिंग

नई दिल्ली। शादी में अपनी शान-शौकत दिखाने के लिए कुछ भी कर गुजरने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ गुजरात के राजकोट में देखने को मिला, जहां शादी में जमकर गोलियां चली। राजकोट के बिजनेसमैन सागर जारिया की शादी में तोबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग ने इलाके में दशहत फैल गई। शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे लापरवाही के साथ हवा में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

Bride and Groom in open Audi and Driver Firing Openly in Wedding in Rajkot, Gujarat.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दूल्हा-दुल्हन ऑडी कार पर बैठे हैं और गाड़ी का ड्राइवर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाता रहा। हालांकि ये वीडियो कुछ दिन पुराना है, लेकिन अब सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। सागर ने शादी के बाद ऑडी ने अपनी दुल्हन की विदाई करवाई।

ओपन ऑडी में दूल्हा-दुल्हन बैठे थे। गाजे-बाजे के साथ ऑडी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है कि तभी ड्राइवर ने कार की विंडो से अपना सिर और हाथ बाहर निकाला और हवा में कई फायरिंग की। फायरिंग से पहले तो दुल्हन थोड़ा घबराई, लेकिन फिर दोनों मुस्कराने लगे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+