Video: जरूर देखें नमोमय भाजपा का विजय गीत

Narendra Modi wins
नई दिल्ली। बहुमत की ओर बढ़ती भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी की जीत के साथ ही विजय गीत रिलीज कर दिया है। यूट्यूब पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को नरेंद्र मोदी ने ट्वीट भी किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वडोदरा से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद वाराणसी संसदीय सीट से भी चुनाव जीत गए हैं। वाराणसी सीट से मोदी की जीत की खबर आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होते ही भाजपा शुरुआती की बढ़त तरफ जाने लगी। अब तक अधिकांश सीटों का रुझान मिल चुका है। भाजपा रिकार्ड जीत की ओर आगे बढ़ रही है।

वाराणसी से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आप के अरविंद केजरीवाल को हराया है।

वीडियो- अच्छे दिन आने वाले हैं

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/sSW0yz2j1iE?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

अब तक भाजपा राज्य में 66 सीटों पर आगे है। सपा आठ, बसपा और कांग्रेस तीन-तीन सीटों पर आगे है। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह भाजपा के सत्यपाल सिंह से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के वरुण गांधी सुल्तानपुर से विजयी हुए हैं। गाजियाबाद से भाजपा के वी.के.सिंह चुनाव जीत गए हैं। सपा के मुलायम सिंह मैनपुरी व आजमगढ़ से और उनकी पुत्रवधु डिंपल यादव कन्नौज से आगे चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+