VIDEO: राहुल गांधी के 'आलू की फैक्ट्री' वाले बयान पर हेमा मालिनी ने कहा-हमारी सरकार ने पहले ही लगा दी...
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने शुक्रवार को खेत में ट्रैक्टर चलाकर लोगों को हौरान कर दिया। इससे पहले उन्होंने खेतों में फसल काटकर अनोखा चुनाव प्रचार किया। मथुरा की मौजूदा सांसद हेमा मालिनी ने गोवर्धन में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया। हेमा मालिनी ने राहुल गांधी के आलू की फैक्ट्री वाले बयान पर जवाब दिया।

हेमा मालिनी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है,जिसमें राहुल गांधी कह रहे हैं कि मैं ऐसी फैक्ट्री लगाऊंगा कि एक तरफ से आलू डालोगे और दूसरी तरफ से सोना निकलेगा। राहुल गांधी के इस बयान पर हेमा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल की आलू फैक्ट्री से पहले तो हमारी सरकार बहुत सारी जगह में फैक्ट्री लगा चुकी है, जहां आलू का चिप्स वगैरह बन रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत कुछ बन रहा है, एक्पोर्ट भी हो रहा है।
बता दें कि हेमा मालिनी मथुरा से मौजूदा सांसद है और एक बार फिर से इस सीट से किस्मत आजमा रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वो अक्सर खेतों में किसानों और मजदूरों के बीच देखी जा रही हैं। कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें आई, जिसमें वो खेत में गेहूं काटते हुए दिखाई दे रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications