Watch: तूफान की रफ्तार से बाइकर को छूकर निकल गई मौत, बार-बार देखा जा रहा ये Video

रेलवे क्रॉसिंग पर बाइक सवार शख्स की जल्दबाजी उसके लिए भारी पड़ गई।

मुंबई, 15 फरवरी: अक्सर रेलवे क्रॉसिंग पर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जब लोग अपने चंद मिनट बचाने के लिए फाटक बंद होने के बावजूद क्रॉसिंग से निकलने की कोशिश करते हैं और बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं। रेलवे की तरफ से ऐसा ना करने के लिए आगाह भी किया जाता है, लेकिन कुछ लोग अपनी ही जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आते। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार बहुत जल्दबाजी में रेलवे क्रॉसिंग पार करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐन वक्त पर ट्रेन आ जाने की वजह से उसे बाइक पटरी पर ही छोड़कर अपनी जान बचानी पड़ी।

क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद शख्स ने की जल्दबाजी

क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद शख्स ने की जल्दबाजी

एचटी की खबर के मुताबिक ये घटना देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की है और इस वीडियो को पत्रकार राजेंद्र बी अक्लेकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग के फाटक बंद होने के बाद दोनों तरफ का ट्रैफिक रुका हुआ है, लेकिन पैदल चलने वाले लोग पटरियां क्रॉस कर रहे हैं। इसी बीच तेज रफ्तार से आया एक बाइक सवार क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश करता है, लेकिन तभी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन आ जाती है।

बाइक को रौंदती हुई आगे निकल गई ट्रेन

बाइक को रौंदती हुई आगे निकल गई ट्रेन

सामने से आती राजधानी एक्सप्रेस को देखकर बाइक सवार को कुछ नहीं सूझता और वो उसी पटरी पर अपनी बाइक को छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए पटरी से दूर भागता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बचता है, लेकिन उसकी बाइक चकनाचूर हो जाती है। अपनी पूरी रफ्तार से राजधानी एक्सप्रेस शख्स की बाइक को रौंदती हुई आगे निकल जाती है।

शख्स को कमर में आईं चोटें

शख्स को कमर में आईं चोटें

वीडियो को देखकर यह भी पता चल रहा है कि बाइक को पटरी पर छोड़कर भागते समय शख्स को कुछ चोटें भी आई हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 12 फरवरी का है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'भारत में सभी लापरवाह, ओवरस्मार्ट राइडर्स, ड्राइवर और कानून तोड़ने वाले लोगों को हर रोज इसी तरह के वीडियो दिखाने की जरूरत है।'

'440 वोल्ट का झटका भी जरूर लगा होगा'

'440 वोल्ट का झटका भी जरूर लगा होगा'

एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐसे सभी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने चाहिए और क्रॉसिंग बैरिकेड्स को तोड़ने वाले इस तरह के लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी करनी चाहिए।' एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, 'तो... उसकी बाइक तहस-नहस हो गई और उसे 440 वोल्ट का झटका भी जरूर लगा होगा। उसकी कमर में भी चोट आई है और ये केवल कुछ मिनट बचाने की कोशिश में हुआ है। इसी को कहा जाता है कि लेने के देने पड़ गए।'

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
पिछले साल भी हुई थी ऐसी ही घटना

पिछले साल भी हुई थी ऐसी ही घटना

आपको बता दें कि पिछले साल भी एक ऐसी ही घटना का वीडियो 27 जनवरी को सामने आया था, जब एक बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा था। हालांकि उसकी बाइक ट्रेन के पहियों के नीचे आकर चकनाचूर हो गई थी। बाइक सवार शख्स रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद पटरियां पार करने की कोशिश कर रहा था, कि तभी ट्रेन आ गई। शख्स अपनी बाइक को पीछे हटाना चाहता है, लेकिन उसी वक्त उसकी बाइक गिर जाती है और ट्रेन की चपेट में आने से बाइक के परखच्चे उड़ जाते हैं।

ये भी पढ़ें- 'भालू को मारने के चक्कर में मैंने अपने भाई को गोली मार दी', पुलिस हेल्पलाइन पर आया फोन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+