'भालू को मारने के चक्कर में मैंने अपने भाई को गोली मार दी', पुलिस हेल्पलाइन पर आया फोन

शख्स ने भालू को मारने के लिए बंदूक निकाली, लेकिन गलती से गोली उसके अपने ही भाई को लग गई।

ओरेगन, 11 फरवरी: आपने ऐसी कई घटनाएं सुनी होंगी, जब किसी रिहायशी इलाके में कोई जंगली जानवर घुस आया हो। जंगलों के सिमटते दायरे और जंगली इलाकों में इंसानों की बढ़ती गतिविधियों की वजह से इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग वन विभाग को सूचना देकर जानवरों को सुरक्षित उनके जंगल में पहुंचाने की कोशिश करते हैं, तो वहीं कुछ लोग उनकी जान लेने पर आमादा हो जाते हैं। लेकिन, अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने भालू को मारने के लिए बंदूक निकाली, लेकिन गलती से गोली उसके अपने ही भाई को लग गई। इसके बाद उस शख्स ने उसी बंदूक से अपनी भी जान ले ली।

बंदूक लोड करते हुए गलती से चली गोली

बंदूक लोड करते हुए गलती से चली गोली

'ओरेगन लाइव' की खबर के मुताबिक, मामला संयुक्त राज्य अमेरिका के ओरेगन राज्य का है। बीते मंगलवार को सुबह के करीब 7 बजे का वक्त था, जब इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 911 पर एक फोन आया। पुलिसकर्मियों ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से आवाज आई- 'मैंने बंदूक लोड करते हुए गलती से अपने भाई को गोली मार दी है। मेरे घर के अंदर एक भालू घुस आया था और खुद को बचाने के लिए मैं उसे मारना चाहता था।'

पुलिस पहुंची तो मिलीं दो लाश

पुलिस पहुंची तो मिलीं दो लाश

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर के अंदर जैसे ही दाखिल हुई तो खून से लथपथ एक शख्स की लाश पड़ी थी। चूंकि पुलिस को फोन पर गोली लगने की खबर दी गई थी, इसलिए पुलिस ने मान लिया कि ये वही मामला है। लेकिन, जैसे ही पुलिस दूसरे कमरे में गई तो एक और लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस का माथा ठनका और उन्होंने छानबीन शुरू की।

मौके से मिले सबूतों से पता चली सच्चाई

मौके से मिले सबूतों से पता चली सच्चाई

मौके से मिले सबूतों को देखने के बाद पुलिस ने माना कि दूसरी लाश उसी शख्स की थी, जिसने उन्हें फोन किया था। दरअसल इस शख्स ने भालू को मारने के लिए बंदूक निकाली थी, लेकिन गलती से गोली उसके अपने ही भाई को लग गई। शख्स इस बात से काफी परेशान हो गया और उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद जब तक पुलिस वहां पहुंची, शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इलाके में अक्सर आ जाते हैं भालू

इलाके में अक्सर आ जाते हैं भालू

पुलिस ने आस-पास के इलाके में तलाशी ली, लेकिन कहीं भी भालू नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस इलाके में भालू आने की खबर सुनकर कोई हैरानी नहीं हुई, क्योंकि अक्सर यहां भालू आ जाते हैं। जोसेफिन काउंटी पार्क विभाग के मुताबिक, ओरेगन में करीब 25 हजार काले भालू रहते हैं। विभाग के अधिकारी लगातार लोगों को चेतावनी देते रहते हैं कि वो सावधान रहें और खाने-पीने का सामान बाहर ना छोड़ें।

ये भी पढ़ें- स्किन-टाइट ड्रेस पहनकर बेटे को स्कूल छोड़ने आई महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+