अनंतनाग में CRPF टीम पर आतंकी हमले का LIVE VIDEO, अंधाधुंध चली गोलियां
अनंतनाग। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया है। आतंकवादियों ने बुधवार शाम को सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया। अनंतनाग में बस स्टैंड के पास हुए इस हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसएचओ भी घायल हुए हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी भी मारा गया है। आतंकी हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें अंधाधुंध फायरिंग की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं।

आतंकी हमले में 5 सीआरपीएफ जवान शहीद
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को अनंतनाग में बाइक सवार दो नकाबपोश आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस टीम के जवानों पर हमला कर दिया। आतंकियों ने पहुंचते ही जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले का वीडियो सामने आया है, इसमें साफ तौर से अंधाधुंध फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इस हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए। साथ ही राज्य पुलिस बल के एक SHO घायल हैं।

आतंकी हमले में JK पुलिस के एसएचओ घायल
हमले में घायल एसएचओ अरशद अहमद गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें सीने में गोली लगी है। डॉक्टरों ने उन्हें श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया है, वहीं दूसरे आतंकवादी की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि अल उमर मुजाहिदीन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस आतंकी संगठन ने कहा है कि मुश्ताक जरगर उसका सरगना है।
अनंतनाग में आतंकी हमले का LIVE VIDEO
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने सोमवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। युद्धविराम उल्लंघन में एक जवान शहीद हो गए। फायरिंग में एक जवान घायल भी हुआ है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया, जिसके गोलीबारी शुरू की गई, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications