VIDEO: शख्स को मेट्रो में गोभी मंचूरियन खाना पड़ा महंगा, जिंदगीभर नहीं भूलेगा वो पल

दिल्ली मेट्रो के वीडियो रोजाना वायरल होते रहते हैं, लेकिन अब बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। वहां एक यात्री नियमों का उल्लंघन करता हुआ पकड़ा गया, जिस पर अब कार्रवाई की गई है।

दरअसल मेट्रो में खाना मना है। इसके बावजूद एक यात्री उसके अंदर गोभी मंचूरियन खा रहा था। उसको कुछ लोगों ने रोका, लेकिन वो नहीं मना। इसके साथ ही वो अपने साथी से वीडियो बनवा रहा था। उसको उसने सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Bengaluru

इसके बाद से उस यात्री पर कार्रवाई की मांग हो रही थी। बेंगलुरु मेट्रो ने भी मामले को गंभीरता से लिया और शख्स के खिलाफ गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया, जिसमें उसके दोस्त का नाम था। इसके बाद दोनों की हालत खराब हो गई।

पुलिस के मुताबिक नियम तोड़ने वाले की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो जयनगर में एक प्रमुख आभूषण की दुकान में काम करता है। वो दोनों दुकान तक पहुंचने के लिए रोजाना मल्लेश्वरम के संपिगे रोड स्टेशन पर मेट्रो में चढ़ते हैं।

Recommended Video

    VIDEO: शख्स को मेट्रो में गोभी मंचूरियन खाना पड़ा महंगा, जिंदगीभर नहीं भूलेगा वो पल

    पुलिस ने मंगलवार को कुमार को ट्रैक करने और उसकी पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल किया। सुबह 9.30 बजे जयनगर मेट्रो स्टेशन पर उतरते ही पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा, इसके बाद उसे जयनगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक उससे 500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।

    मामले में बैंगलोर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने कहा कि वो नियमित रूप से मेट्रो ट्रेनों के अंदर और प्लेटफॉर्म पर 'क्या करें और क्या ना करें' के बारे में जन जागरूकता विज्ञापन प्रदर्शित करते हैं। जिसके मुताबिक ट्रेनों के अंदर खाना-पीना सख्त मना है। इसके बावजूद यात्री ने ऐसी हरकत की।

    दिल्ली मेट्रो में हुई मारपीट
    वहीं दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक महिला यात्री पुरुष से मारपीट करती रहती है। कुछ ही देर में मामला छीनाझपटी और गाली-गलौच तक पहुंच गया। दावा किया जा रहा कि वो महिला बिग बॉस फेम बॉबी डार्लिंग थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+