तेजी से जा रहे ट्रक के सामने आई वैन 180 डिग्री पर घूमी, देखिय रूह कंपा देने वाला VIDEO
गुजरात के वलसाड से एक्सीडेंट का एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक मारुति वैन तेजी से जा रहे ट्रक के सामने आकर 180 डिग्री पर घूम गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने में बॉलीवुड फिल्म के किसी स्टंट से कम नहीं लग रहा है।
वलसाड। गुजरात के वलसाड से एक्सीडेंट का एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक मारुति वैन तेजी से जा रहे ट्रक के सामने आकर 180 डिग्री पर घूम गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने में बॉलीवुड फिल्म के किसी स्टंट से कम नहीं लग रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीजियो गुजरात के वलसाड का है जहां एक मारुति कार तेजी से जा रही ट्रक के सामने आ गई। ये वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में दिखता है कि एक मारुति वैन हाईवे पर तेजी से ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करती है। वैन गलत साइड से ट्रक को ओवरटेक करती है और इसका अंजाम तुरंत दिख जाता है।
जैसे ही वैन ओवरटेक करने की कोशिश करती है वो 180 डिग्री पर घूम जाती है। शुक्र की बात ये रही कि वैन के ड्राइवर को इस एक्सीडेंट में कोई चोट नहीं आई है। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है कि 180 डिग्री पर घूमने के बावजूद ड्राइवर बिल्कुल ठीक था। वैन जैसे ही ट्रक के आगे से घूमकर निकलती है, वैसे ही वो पीछे से गाड़ी से टक्कर खाकर रुक जाती है। इस दौरान दोनों ही गाड़ियों के यात्री सुरक्षित थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: VIRAL: एयरपोर्ट पर इतने महंगे बैग के साथ दिखीं आलिया भट्ट, आपको मिल जाए तो बन जाएंगे लखपति












Click it and Unblock the Notifications