VIRAL: एयरपोर्ट पर इतने महंगे बैग के साथ दिखीं आलिया भट्ट, आपको मिल जाए तो बन जाएंगे लखपति
बॉलीवुड हसीनाएं सिर्फ अपनी एक्टिंग के कारण ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। और इनके महंगे शौक के तो क्या ही कहने।

नई दिल्ली। बॉलीवुड हसीनाएं सिर्फ अपनी एक्टिंग के कारण ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। और इनके महंगे शौक के तो क्या ही कहने। प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर और अनुष्का शर्मा से लेकर सोनम कपूर तक, ये सभी एक्ट्रेसेस अपने महंगे शौक के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड में कम समय में टॉप एक्ट्रेसेस में अपनी जगह बनाने वाली आलिया भट्ट के शौक भी काफी महंगे हैं और ये बात उनकी पसंद को देखकर साफ कही जा सकती है।

आलिया का बैग ले गया पूरी लाइमलाइट
आलिया भट्ट फैशन के मामले में किसी से भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में आलिया को मुंबई एयरपोर्ट पर कैद किया गया जहां वो सिंपल कपड़ों में भी काफी स्टाइलिश लग रहीं थीं। आलिया ने लोअर, टी-शर्ट और उसके ऊपर एक जैकेट पहना हुआ था। इसपर आलिया ने काले रंग का गोल चश्मा लगा रखा था जो उनके लुक को और बढ़ा रहा था। इन सबके बावजूद जो चीज लाइमलाइट ले गई वो था आलिया का बैग।

पौने दो लाख है बैग की कीमत
आलिया भट्ट ने अपने इस लुक के साथ काले और सफेद रंग की स्ट्राइप्स वाला एक बैग ले रखा था। ये बैग कोई मामूली बैग नहीं है, बल्कि इतना महंगा है कि अगर आपको मिल गया तो आप लखपति बन जाएंगे। आलिया का ये बैग इटैलियन फैशन ब्रांड ऑफ व्हाइट का है। काले और सफेद रंग की स्ट्राइप्स वाले इस बैग की कीमत 2160 यूरो है, यानि पूरे 1,74,108। अब पौने दो लाख का बैग कोई आम इंसान थोड़ी न लेकर चलता है।

जबरदस्त है आलिया का करियर
फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। उनकी मई में रिलीज फिल्म 'राजी' दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। इसके अलावा वो अभी तीन फिल्मों में काम कर रही हैं, जिनमें 'ब्रह्मास्त्र', 'कलंक' और 'गुली ब्वॉय' शामिल है। वहीं आलिया की पर्सनल लाइफ भी इन दिनों खूब चर्चा में है। बॉलीवुड के गलियारों में ये पक्की खबर है कि आलिया इन दिनों एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार साथ में दिखाई देंगे।













Click it and Unblock the Notifications