Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अदाओं से 'घायल' करने वाली प्रिया प्रकाश को अब विकी कौशल ने किया 'घायल', Video वायरल

नई दिल्ली। कुछ समय पहले प्रिया प्रकाश के एक वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। इस वीडियो में प्रिया की कातिल आदाओं पर लोग बुरी तरह फिदा हो गए थे। वीडियो में प्रिया अखिंयों से गोली मारकर हीरो को मानो पागल ही कर देती हैं। ऐसा ही एक और वीडियो प्रिया प्रकाश ने अपने को एक्टर विकी कोशल के साथ बनाया है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

vicky kaushal recreated finger kissed scene with priya prakash, fans are loving it

दरअसल विकी कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर क्या है जिसमें वे प्रिया के साथ किसी रेस्ट्रां में बैठे दिख रहे हैं। और प्रिया के वीडियो की तरह वे प्रिया की एक्टिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 25 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। इसके अलावा वीडियो पर दोनों के फैंस की शानदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

प्रिया एक मलयाली एक्ट्रेस हैं और ये वीडियो उन्होंने विकी कौशल के साथ एक ईवेंट के दौरान बनाया था। प्रिया फिल्म उरी की स्क्रीनिंग के लिए मुंबई पहुंची थीं। इसके अलावा वे वहां रणवीर सिंह से भी मिलीं। बता दें कि पहले ये खबर आई थी कि प्रिया प्रकाश रणवीर की नई फिल्म सिंबा में दिखाई पड़ सकती हैं लेकिन बाद में ये खबर झूठ निकली। प्रिया प्रकाश ने फिलहाल एक तमिल फिल्म साइन की है लेकिन खबर है कि वे जल्द ही कौलीवुड में डेब्यू करेंगी। बता दें कि प्रिया प्रकाश कुछ समय पहले तब चर्चाओं मेें आ गई थींं जब एक वीडियो सांग में उनकी अदाएं देख कर कुछ लोग उनके फैंन हो गए थे। प्रिया इस वीडियो के बाद से देशभर में पहचानी जाने लगीं और अब उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: विंक क्वीन प्रिया प्रकाश के अंदाज में दिशा पाटनी ने मारी 'आंख', वीडियो हुआ वायरल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+