VIDEO: विंक क्वीन प्रिया प्रकाश के अंदाज में दिशा पाटनी ने मारी 'आंख', वीडियो हुआ वायरल
मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वेरियर के केवल आंख मारने से उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था। उनका ये वीडियो इतना वायरल हुआ था कि इसपर अभी तक मीम्स बनाए जा रहे हैं। अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी प्रिया के ये फेमस 'विंक' को कॉपी किया है।

नई दिल्ली। मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वेरियर के केवल आंख मारने से उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था। उनका ये वीडियो इतना वायरल हुआ था कि इसपर अभी तक मीम्स बनाए जा रहे हैं। अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी प्रिया के ये फेमस 'विंक' को कॉपी किया है। दिशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रिया प्रकाश की तरह ही आंख मारती दिख रही हैं। दिशा का ये अंदाज देखकर तो फैंस भी हैरान रह गए हैं।

दिशा पाटनी ने किया प्रिया को कॉपी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी लगता है इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश के नक्शेकम पर चल पड़ी हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिशा ने प्रिया के स्टाइल में आंख मारी है। प्रिया प्रकाश की तरह ही स्कूल के कपड़े पहनकर दिशा ने उनके इस अंदाज की कॉपी की। दिशा को प्रिया के वायरल गेटअप में देखकर फैंस भी हैरान हैं।

स्टूडेंट लग रही हैं दिशा पाटनी
दरअसल दिशा पाटनी ने ये गेटअप एक ऐड के लिए अपनाया है। दिशा ने एक कॉफी ब्रांड के लिए ऐड किया, जिसमें उनके अलग-अलग लुक में से एक लुक प्रिया प्रकाश का भी था। दिशा ने इस ऐड में इंटरनेट पर सभी हिट मीम के लुक लिए हैं। प्रिया प्रकाश के लुक के लिए दिशा ने काफी अच्छे से तैयारी की है। एकदम उन्हीं की तरह साइड पोनी में बाल और स्कूल की ड्रेस में दिशा वाकई एक स्टूडेंट लग रही हैं।

जल्द रिलीज होगी प्रिया प्रकाश की फिल्म
फिल्मों की बात करें तो दिशा इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं। इसी साल ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी फिल्म 'बागी 2' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं जिस आंख मारने वाले वीडियो से प्रिया इंटरनेट सेंसेशन बनी थीं, वो फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। प्रिया की 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसमें वो आंख मटकाती हुई दिख रही थीं। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications