कोरोना से जंग जीतकर लौटी 11 साल की बच्ची, विकी कौशल ने पड़ोसियों के साथ ऐसे किया स्वागत, देखें वीडियो

नई दिल्ली। एक्टर विकी कौशल की बिल्डिंग में कोरोना संक्रमित हुई 11 साल की बच्ची ठीक होकर लौटी तो पड़ोसियों ने तालियां बजाकर गर्मजोशी से उसका स्वागत किया। विकी कौशल ने भी पड़ोसियों के साथ उसका स्वागत किया। विकी ने अपने इंस्टा पर इस दौरान का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

विकी की बिल्डिंग में रहने वाली लड़की को हुआ था कोरोना

विकी की बिल्डिंग में रहने वाली लड़की को हुआ था कोरोना

मुंबई में विकी कौशल जिस बिल्डिंग में रहते हैं। उसमें रहने वाली एक महिला और उनकी 11 साल की बेटी को कोरोना का संक्रमण पाया गया था। जिसके बाद बिल्डिंग के एक हिस्से को सील भी कर दिया गया था। शुक्रवार को ये बच्ची और महिला ठीक होने के बाद घर लौटीं तो सोसायटी के कई लोग उनके स्वागत के लिए गेट पर आए। विक्की कौशल समेत अपार्टमेंट में रहने वाले सभी लोगों ने इस बच्ची का तालियों के साथ स्वागत किया।

विकी ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

विक्की ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, एक अंधकारपूर्ण दिन में सूरज की किरण की तरह, हमारा छोटा वॉरियर घर वापस आ गया है! तुम्हारा स्वागत है चैंपियन। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वो बच्ची और उसकी मां एंबुलेंस से उतर रही हैं तो सोसाइटी में रहने वाले लोग तालियों से उनका स्वागत कर रहे हैं। ये सोसायटी अंधेरी वेस्ट में है। इसमें विकी के अलावा नील नितिन मुकेश और चित्रांगदा सिंह जैसे कई फिल्मी सितारे रहते हैं।

 देश और दुनिया में बढ़ रहा है कोरोना का खतरा

देश और दुनिया में बढ़ रहा है कोरोना का खतरा

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 25 हजार के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 24,506 हो गई है और 775 लोगों की मौत हुई है। दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या अब 28 लाख को पार कर गई है। दुनियाभर में अब तक 28,28,826 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक 1,97,099 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+