विकी डोनर फिल्म के एक्टर भूपेश पांड्या का कैंसर से निधन
नई दिल्ली। फिल्म विकी डोनर में अभिनय करने वाले एक्टर भूपेश कुमार पांड्या का निधन हो गया है। वह कैंसर से काफी समय से लड़ रहे थे, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्राम ने भूपेश के निधन की जानकारी दी। एनएसडी की ओर से एक ट्वीट करके इस बाबत जानकारी दी गई है, जिसमे कहा गया है, विख्यात रंगकर्मी भूपेश कुमार पांड्या ( पूर्व छात्र एनएसडी 2001 बैच ) के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है एनएसडी परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। बता दें कि भूपेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आयुष्मान खुराना की फिल्म विकी डोनर से की थी।

भूपेश लंबे समय से कैंसर की लड़ाई से लड़ रहे थे, उन्हें चौथी स्टेज का लंग कैंसर था। उन्होंने इलाज के लिए कई एक्टर से मदद की गुहार लगाई थी। इलाज के लिए पैसे नहीं होने की वजह से एक्टर ने लोगों से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी, राजेश तैलंग, गजराज राव आगे आए थे। भूपेश को इलाज के लिए 25 लाख रुपए की जरूरत थी। भूपेश गुजरात स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन आज उनका निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications