'जाट समाज में मेरे रुतबे का अपमान किया गया...', अपने मिमिक्री वीडियो पर राज्यसभा में रो पड़े जगदीप धनखड़

Jagdeep Dhankhar mimicry: संसद में हुई सुरक्षा चूक के मामले को लेकर दोनों सदनों में हंगामा जारी है और मंगलवार को लोकसभा के 49 और सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन, इस बीच संसद में कुछ ऐसा हुआ कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ सदन में भावुक हो गए।

दरअसल, सांसदों के निलंबन के खिलाफ मंगलवार को संसद के मकर द्वार पर विपक्षी सांसद विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे और इसी दौरान टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी, जिसका वीडियो राहुल गांधी ने शूट किया। इस बार पर जगदीप धनखड़ सदन में भावुक हो गए।

Jagdeep Dhankhar mimicry

Recommended Video

    जाट समाज में मेरे रुतबे का अपमान किया गया.,अपने मिमिक्री वीडियो पर राज्यसभा में रो पड़े जगदीप धनखड़

    जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में हो रहे हंगामे के बीच कहा, 'माननीय सदस्यों, लोगों के मन में इस संसद के प्रति क्या भाव है, आपको इसका अंदाजा नहीं है। और, आज हमने संसद में सबसे निचला स्तर देखा है। चिदंबरम जी यहां मौजूद हैं और आप एक सीनियर सदस्य हैं। आपको अंदाजा नहीं है कि मेरे दिल पर उस वक्त क्या गुजरी, जब मैंने देखा कि एक सांसद मेरी नकल कर रहे हैं और आपकी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता उसका वीडियो बना रहे हैं।'

    'सदन के अध्यक्ष की गरिमा को गिराया गया'
    उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आगे कहा, 'आप उस व्यक्ति को देखें, जो एक किसान परिवार से आता है, जो एक समुदाय का सदस्य है और इसकी परवाह नहीं की गई। एक सदन के अध्यक्ष की गरिमा को गिरा दिया गया। और, ये सब उस पार्टी के द्वारा किया गया, जो इतने लंबे समय से भारत की राजनीति में है। संसद का एक सीनियर सदस्य, किस बात के लिए दूसरे सदस्य का वीडियो बना रहे हैं।'

    'मुझे इससे तकलीफ हुई'
    जगदीप धनखड़ ने भावुक होते हुए कहा, 'चिदंबरम जी, आपकी पार्टी ने वो वीडियो शेयर किया और बाद में उसे हटा लिया, ये कितना शर्मनाक है और मुझे इससे कितनी तकलीफ हुई। मुझे बदनाम करने के लिए आपकी पार्टी के प्रवक्ता के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर वो वीडियो अपलोड किया गया। मेरी किसान पृष्ठभूमि का अपमान किया गया, जाट समाज में मेरे रुतबे का अपमान किया गया, सभापति के तौर पर मेरी छवि का अपमान किया गया। ये बहुत गंभीर मुद्दा है।'

    देखिए वीडियो:-

    'द जाट एसोसिएशन' ने भी किया ट्वीट
    वहीं, इस मुद्दे को लेकर जाट समाज के संगठन 'द जाट एसोसिएशन' ने भी नाराजगी जताई है। द जाट एसोसिएशन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कांग्रेसी तत्वों द्वारा देश के उपराष्ट्रपति और जाट समाज के गौरव जगदीप धनखड़ साहब की खिल्ली उड़ाई गई है। इस खिल्ली का हिसाब जाट समाज आने वाले लोकसभा चुनावों में जरूर लेगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+