Vice President Election: PM Modi राज्यपालों या LG में से ही चुनेंगे उपराष्ट्रपति? दो नामों की सरप्राइज एंट्री

Vice President Election: जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के बाद से उपराष्ट्रपति का पद खाली है। नए नाम के चयन के लिए एनडीए की बैठक हुई है, जिसमें सभी घटक दलों ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर यह जिम्मेदारी सौंपी है। रेस में कई नाम बताए जा रहे हैं जिसमें संघ से जुड़े शेषाद्रि चारी और गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत भी हैं। पिछले दो सप्ताह में दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से बीजेपी शासित राज्यों के कई राज्यपाल और संघ-शासित प्रदेशों के एलजी मुलाकात कर चुके हैं।

मीडिया में उपराष्ट्रपति के लिए कई नामों की चर्चा चल रही है। बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नए वाइस प्रेसिडेंट के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार का ऐलान अगले दो-तीन दिनों में औपचारिक तौर पर कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपालों या एलजी में से ही इस पद के लिए योग्य कैंडिडेट को चुना जाएगा। अंतिम फैसला पीएम मोदी ही करेंगे।

Vice President Election

Vice President Election: आचार्य देवव्रत का नाम रेस में

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का नाम रेस में चल रहा है। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश के भी गवर्नर रह चुके हैं। संवैधानिक पद संभालने से पहले वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और आर्य समाज की संस्थाओं में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। वह एक आर्य समाज गुरुकुल के प्राचार्य भी रह चुके हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई के आखिरी सप्ताह से अब तक 12 से ज्यादा राज्यपालों, लेफ्टिनेंट गवर्नर की मुलाकात पीएम मोदी से हुई है। आचार्य देवव्रत का नाम रेस में आगे बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: BJP President: कई राउंड बैठकें लेकिन अब तक फाइनल नहीं हुआ प्रेसिडेंट का नाम, संघ के इस प्वाइंट पर फंसा पेंच!

Manoj Sinha भी बताए जा रहे मजबूत दावेदार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की भी पिछले दिनों दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई है। सिन्हा का नाम बीजेपी अध्यक्ष के लिए भी चला था, लेकिन पार्टी से जुड़े सूत्रों ने इसे खारिज करते हुए मीडिया की अटकलबाजी करार दी थी। सिन्हा के बारे में कहा जाता है कि पीएम मोदी को उनकी कार्यशैली पसंद है और जम्मू-कश्मीर में बतौर एलजी उनके कामकाज की पीएम ने कई बार सराहना की है। बताया जा रहा है कि अगर उन्हें उपराष्ट्रपति नहीं भी बनाया जाता है, तो कोई और बड़ा पद दिया जा सकता है।

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना भी रेस में

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना अपने कार्यकाल के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार पर खासे हमलावर रहते थे। आप के वरिष्ठ नेताओं ने तो कई बार सीधे तौर पर आरोप लगाया था कि वह बीजेपी और केंद्र सरकार के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। पिछले सप्ताह उनकी दिल्ली में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है। रेस में उनका नाम भी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कौन बनेगा भारत का अगला उपराष्ट्रपति? 5 नेता के नाम वाइस प्रेसिडेंट की रेस में आगे ,फाइनल फैसला मोदी के हाथ में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+