BJP President: कई राउंड बैठकें लेकिन अब तक फाइनल नहीं हुआ प्रेसिडेंट का नाम, संघ के इस प्वाइंट पर फंसा पेंच!
BJP President: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान अब तक नहीं हो पाया है। संघ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शहरी विकास मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के नाम पर सहमति बन गई है। हालांकि, इसके बाद भी अब तक ऐलान नहीं हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के ऐलान में हो रही देरी के पीछे संघ की रणनीति है। दरअसल अभी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में सांगठनिक चुनाव नहीं हुए हैं। इन प्रदेशों में सांगठनिक चुनाव के बाद ही नाम का ऐलान हो सकता है।
लोकसभा चुनाव में पार्टी को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा था, जिसकी वजह से बीजेपी को पूर्ण बहुमत के आंकड़े से भी दूर रहना पड़ा। संघ और पार्टी दोनों ने इसे गंभीरता से लिया है। आरएसएस ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष का चुनाव बहुत सोच-समझकर और कई कसौटियों पर परखने के बाद ही होना चाहिए।

BJP President का चुनाव उत्तर प्रदेश की वजह से अटका
उत्तर प्रदेश में सांगठनिक बदलाव और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पिछले सप्ताह सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है। संघ का स्पष्ट निर्देश है कि संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए, कार्यकर्ताओं से संवाद रखना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: 31 महीने बाद मिले CM योगी और बृजभूषण शरण सिंह के बीच क्या-क्या हुई बातचीत? पूर्व BJP सांसद ने किया खुलासा
RSS ने बीजेपी अध्यक्ष बनाने के लिए रखी यह शर्त
आरएसएस का मानना है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में सामाजिक और जातीय समीकरणों में संतुलन बनाने के बजाय संगठन मजबूत करने की क्षमता और नेतृत्व गुण पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके अलावा, प्रदेश में पार्टी के अंदर की गुटबाजी पर भी लगाम लगाना जरूरी है। इसलिए, नया अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो सबको साथ लेकर चले। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सहमति के साथ आगे बढ़े।
यही वजह है कि अब तक उत्तर प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन सकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश समेत गुजरात, हरियाणा और दिल्ली में सांगठनिक बदलाव जरूरी है। हालांकि, बाकी राज्यों में नाम का ऐलान महज औपचारिकता है। उत्तर प्रदेश में अब तक एक नाम पर सहमति नहीं बनी है।
यह भी पढ़ें: अब विपक्ष पर क्यों भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, संसद के पहले दिन ही लगाया गंभीर आरोप
बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के बाद कैबिनेट में बदलाव
ऐसी चर्चा भी है कि बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के बाद कैबिनेट में भी बदलाव हो सकते हैं। कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है जबकि कुछ लो परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की कैबिनेट से विदाई हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ अहम मंत्रालयों में भी बदलाव किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications