कौन बनेगा भारत का अगला उपराष्ट्रपति? 5 नेता के नाम वाइस प्रेसिडेंट की रेस में आगे ,फाइनल फैसला मोदी के हाथ में
Who will be next Vice President of India: भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव की तारीख तय हो गई है। चुनाव आयोग (ECI) ने ऐलान किया है कि 9 सितंबर 2025 को उपराष्ट्रपति का चुनाव होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 21 अगस्त रखी गई है और मतगणना भी 9 सितंबर को ही की जाएगी।
यह चुनाव तब जरूरी हुआ जब पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि उनका कार्यकाल अभी बाकी था। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि भारत का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? आइए जानते हैं वो संभावित चेहरे जिनके नाम इस दौड़ में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

🔹 1. हरिवंश सिंह (69 वर्ष) (Harivansh Singh)
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह का नाम उपराष्ट्रपति की रेस सबसे आगे बताया जा रहा है। वो जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सांसद हैं और 2020 से इस पद पर हैं। अभी वो अस्थायी रूप से राज्यसभा के सभापति की भूमिका निभा रहे हैं। वह सरकार के करीबी माने जाते हैं। हालांकि रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि इस बार उपराष्ट्रपति भाजपा से ही होगा और ये बात NDA के सहयोगियों को भी बता दी गई है।
🔹 2. वीके सक्सेना (67 वर्ष) (VK SAXENA)
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी इस पद की दौड़ में हैं। दिल्ली सरकार और एलजी के टकराव के कारण वो सुर्खियों में रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें जल्द ही "बड़ी भूमिका" में भेजा जा सकता है।
🔹 3. मनोज सिन्हा (66 वर्ष) (MANOJ SINHA)
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का कार्यकाल 6 अगस्त को पूरा हो रहा है। वह पहले रेल राज्यमंत्री रह चुके हैं और उत्तर प्रदेश से आते हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक स्थिरता लाई, लेकिन हाल की पाहलगाम आतंकी घटना को लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है।
🔹 4. रामनाथ ठाकुर (75 वर्ष) (Ram Nath Thakur)
पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे और केंद्र में कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर का नाम भी प्रमुख रूप से सामने आया है। वह नाई (अति पिछड़ा वर्ग) से आते हैं। बिहार चुनाव को देखते हुए उनका नाम राजनीतिक रूप से अहम और रणनीतिक माना जा रहा है।
🔹 5. नीतीश कुमार (74 वर्ष) (NITISH KUMAR)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी चर्चा में है, हालांकि उनकी संभावना कम मानी जा रही है। कुछ लोग मानते हैं कि उन्हें सम्मानजनक विदाई देकर उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है, लेकिन बिहार चुनाव से पहले उन्हें हटाना बीजेपी और नीतीश दोनों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
🔹 6. आरिफ मोहम्मद खान (73 वर्ष) (Arif Mohammad Khan)
फिलहाल बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी इस रेस में हैं। वह पहले कांग्रेस और जनता दल के सांसद रह चुके हैं। शाह बानो केस के मुद्दे पर उन्होंने 1986 में कांग्रेस छोड़ी थी।
🔹 7. कुछ केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी लिस्ट में
कुछ रिपोर्टों में इन नेताओं का नाम भी सामने आया है। राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा, दोनों ही भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर का भी नाम उछला है, लेकिन अगर उन्हें उपराष्ट्रपति बनना है तो उन्हें अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़नी होगी।
हालांकि उपराष्ट्रपति पद के लिए इन सभी नामों पर चर्चा हो रही है, लेकिन यह भी मुमकिन है कि बीजेपी एक बार फिर किसी चौंकाने वाले चेहरे को सामने लाए, जैसा वह पहले भी कर चुकी है। जब तक आधिकारिक ऐलान नहीं होता, तब तक नए नामों की चर्चा होती रहेगी।
🔴 रिपोर्ट में दावा: भाजपा का नेता होगा अगला उपराष्ट्रपति, मोदी लगाएंगे फाइनल मोहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NDA ने तय कर लिया है कि उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार BJP से ही होगा। नाम पर फाइनल फैसला पीएम नरेंद्र मोदी लेंगे। हालांकि इसमें RSS की भी राय ली जाएगी।
सूत्रों का कहना है कि नया उपराष्ट्रपति संविधान, संसद और BJP की विचारधारा की गहरी समझ रखने वाला अनुभवी चेहरा होगा, जो राज्यसभा में सरकार के एजेंडे को मजबूती से आगे बढ़ा सके। JD(U) और TDP जैसे सहयोगी दलों के नेता उपराष्ट्रपति की रेस में नहीं हैं। सूत्रों ने साफ कर दिया है कि यह फैसला BJP का होगा और सभी NDA घटक इसका समर्थन करेंगे।
🔴 Vice presidential election Schedule उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की समय-सारणी
यह कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जारी किया गया है।
- चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होने की तिथि: 07 अगस्त 2025 (गुरुवार)
- नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2025 (गुरुवार)
- नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की तिथि: 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार)
- उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2025 (सोमवार)
- तो मतदान की तिथि: 09 सितंबर 2025 (मंगलवार)
- मतदान का समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- गणना की तिथि: 09 सितंबर 2025 (मंगलवार)
🔴 भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?
भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं, बल्कि एक निर्वाचक मंडल (Electoral College) द्वारा किया जाता है। यह चुनाव संविधान के अनुच्छेद 66(1) के अनुसार होता है।
▶️ निर्वाचक मंडल (Electoral College) कौन होते हैं?
उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्य मिलकर करते हैं:
- राज्यसभा के निर्वाचित और नामित सदस्य
- लोकसभा के निर्वाचित सदस्य
- राज्य विधानसभाओं के सदस्य इस चुनाव में शामिल नहीं होते, जबकि राष्ट्रपति चुनाव में वे शामिल होते हैं।
▶️ कैसे होता है मतदान?
- यह चुनाव गुप्त मतदान (Secret Ballot) के जरिए होता है।
- इसमें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (Proportional Representation System) अपनाई जाती है।
- Single Transferable Vote System का इस्तेमाल किया जाता है, यानी हर सांसद अपनी प्राथमिकता के हिसाब से वोट देता है।
- सांसद किसी पार्टी के व्हिप से बंधे नहीं होते, यानी वे अपनी इच्छा से वोट डाल सकते हैं।
▶️ उपराष्ट्रपति बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए
- कम से कम 35 वर्ष का होना चाहिए
- राज्यसभा का सदस्य बनने की योग्यता होनी चाहिए।
▶️ क्या कोई पूर्व उपराष्ट्रपति फिर से चुनाव लड़ सकता है?
हाँ, संविधान में ऐसी कोई पाबंदी नहीं है कि कोई व्यक्ति केवल एक बार ही उपराष्ट्रपति बन सकता है। वह कई बार चुनाव लड़ सकता है, चाहे लगातार या कुछ साल बाद।
▶️ 2025 चुनाव में कौन जीत सकता है? (संख्याओं का खेल)
इस समय लोकसभा और राज्यसभा में कुल 786 सांसद हैं। (6 सीटें खाली हैं)
जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 394 वोटों की जरूरत होगी।
NDA (सरकार गठबंधन) के पास 422 वोट हैं -
- लोकसभा: 293 सांसद
- राज्यसभा: 129 सांसद
यानी NDA के उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है।
▶️ उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी अहम बातें?
- उपराष्ट्रपति का चुनाव सांसदों द्वारा गुप्त वोटिंग से होता है
- राज्य विधानसभाओं की इसमें कोई भूमिका नहीं होती
- यह चुनाव एक विशेष मतदान प्रणाली से होता है
- कोई भी नागरिक जो 35 साल से ऊपर है और राज्यसभा सदस्य बनने योग्य है, वह उपराष्ट्रपति बन सकता है
- NDA के पास इस बार बहुमत है, इसलिए उनका उम्मीदवार आसानी से जीत सकता है
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications