Indian Navy: वाइस एडमिरल सूरज बेरी ने संभाला भारतीय नौसेना के नए कार्मिक प्रमुख का कार्यभार
Suraj Berry: सूरज बेरी ने अंडमान-निकोबार कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने पूर्वी बेड़े की कमान भी संभाली और विमानवाहक पोत INS विक्रमादित्य के कमीशनिंग कमांडिंग ऑफिसर थे।

वाइस एडमिरल सूरज बेरी (Vice Admiral Suraj Berry) ने रविवार यानी दो अप्रैल को भारतीय नौसेना के नए कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। सूरज बेरी लगभग चार वर्षों तक विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य के कमीशनिंग कमांडिंग ऑफिसर थे। उनके अन्य समुद्री प्रोजेक्ट में मिसाइल पोत आईएनएस निर्भीक, मिसाइल कार्वेट आईएनएस करमुक, स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तलवार शामिल हैं।
सूरज बेरी (Suraj Berry) के स्टाफ और ऑपरेशनल नियुक्तियों में FOC-in-C वेस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग लेफ्टिनेंट, मोबाइल मिसाइल कॉस्टल बैटरी के ऑपरेशंस ऑफिसर, वेस्टर्न फ्लीट के फ्लीट गनरी ऑफिसर, श्रीलंका और मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त के रक्षा सलाहकार शामिल हैं।
बेरी श्रीलंका/मालदीव में सुनामी राहत कार्यों के दौरान अपनी सेवाओं के लिए 2006 का विशिष्ट सेवा पदक, कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए 2015 में नाव सेना पदक और 2020 में अति विशिष्ट सेवा पदक के प्राप्तकर्ता हैं।
वाइस एडमिरल सूरज बेरी (Vice Admiral Suraj Berry) के पास यूएस नेवल वॉर कॉलेज से नेवल स्टाफ कोर्स से अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन में विशेष योग्यता के साथ स्नातक डिप्लोमा, हथियार प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री और रक्षा एवं सामरिक अध्ययन में दूसरी मास्टर डिग्री है।












Click it and Unblock the Notifications