वाइस एडमिरल आर हरी कुमार बने वेस्टर्न नेवल कमांड के चीफ, रिटायर हुए अजीत कुमार

मुंबई। भारतीय नौसेना में करीब 4 दशकों तक अपनी सेवाएं देने के बाद वाइस एडमिरल अजीत कुमार रविवार को अपनी सर्विस से रिटायर हो गए। उनकी जगह वाइस एडमिरल हरि कुमार ने ली है। हरि कुमार को वेस्टर्न नेवल कमांड में बतौर फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर एडमिरल हरि कुमार ने गौरव स्तंभ स्मारक पर माल्यार्पण किया। वहीं एडमिरल अजीत कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

R Hari kumar

आपको बता दें कि नेशनल डिफेंस अकेडमी के पूर्व छात्र रहे वाइस एडमिरल हरि कुमार ने 1 जनवरी 1983 को भारतीय नौसेना जॉइन की थी और वो गनरी के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में 5 जहाजों पर काम किया है। इसमें INS विराट भी शामिल है। एडमिरल हरि कुमार ने अपने कार्यकाल में कई अहम नियुक्तियां भी की हैं। इसके अलावा वो सेशेल्स सरकार के नौसेना सलाहकार भी रहे हैं। प्रमोशन से लेकर फ्लैग रैंक तक उन्होंने कई नियुक्तियां की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+