मनोहर पर्रिकर के बीफ वाले बयान पर विश्व हिंदू परिषद ने मांगा इस्तीफा
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के दिए गये बीफ वाले बयान पर अब मामला बढ़ता जा रहा है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद ने अब मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से इस्तीफा मांगा है। वीएचपी नेता सुरेंद्र जैन ने ट्वीट कर कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री को इस बयान के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को गोवा विधानसभा में इस बात का आश्वासन दिया था कि राज्य में वे बीफ की कमी नहीं होने देंगे। सदन में भारतीय जनता पार्टी के विधायक के सवाल का जवाब देते हुए पर्रिकर ने कहा था कि गोवा के एक बूचड़खाने में रोज करीब 2 हजार किलोग्राम बीफ बनता है। पर्रिकर ने कहा कि बीफ का संकट ना उत्पन्न हो इसलिए पड़ोसी राज्यों से पशुओं की खरीद होती रहेगी। इस दौरान पर्रिकर ने यह भी कहा कि बाहर आने वाले बीफ की जांच भी होगी।
पर्रिकर के इस बयान के तुरंत बाद वीएचपी नेता सुरेंद्र जैन ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी बीफ एन्जॉय पार्टी बन चुकी है? पार्टी की छवि को साफ करने के लिए पर्रिकर को इस्तीफा देना चाहिए।
वहीं उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, 'क्या बीजेपी अब गौमांस पार्टी बनने की दिशा में जा रही है? एकात्म मानवदर्शन अब केवल भाषण का विषय बनकर रह गया है'।
आपको बता दें कि पर्रिकर के बीफ बयान पर कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला ने पर्रिकर का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि गोवा के भाजपा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गोमांस की कमी नहीं होगी, यह प्रफुल्लित करने वाला और विडंबनापूर्ण है'।












Click it and Unblock the Notifications