मछुआरे को पानी में तैरता हुआ मिला वीजी सिद्धार्थ का शव, 36 घंटों से जारी थी तलाश
नई दिल्ली। हाल ही में कैफे कॉफी डे के संस्थापक के वीजी सिद्धार्थ के गायब होने की खबर आई। इसके बाद उनकी आत्महत्या और शव बरामद होने की खबर आई। बता दें कि नेत्रावटी नदी में पूरे 36 घंटों तक उन्हें खोजा गया। तब मालूम हुआ कि किसी मछुआरे को सिद्धार्थ की लाश मिली है। रितेश नाम के मछुआरे ने बताया कि उसे सिद्धार्थ का शव तैरता हुआ दिखाई पड़ा तो उसने मंगलुरु में पुलिस को जानकारी दी और जिला प्रशासन के साथ मिलकर शव को बाहर भी निकाला।

बता दें कि सीसीडी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ का शव बुधवार को बरामद किया गया। वे सोमवार से मंगलुरु से लापता थे। उनके ड्राइवर का बयान आया था कि वे नेत्रावति नदी में कूद गए हैं। इसके बाद से उनकी खोज जारी थी। सिद्धार्थ का शव मिलने से पहले उनका एक सुसाइड नोट भी सामने आया था। इसमें उन्होंने अपनी कंपनी की निवेशकों से से माफी मांगी थी। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और कॉफी डे फैमिली को लिखी चिट्ठी में वीजी सिद्धार्थ ने कहा था कि, 'अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद मैं एक सफल बिजनेस मॉडल बनाने में विफल रहा। मैं इसको अपना सब कुछ दिया, लेकिन उन लोगों को निराश किया जिन्होंने मुझ पर अपना भरोसा बनाए रखा, इस बात का मुझे पछतावा है। मैंने बहुत संघर्ष किया लेकिन आज मैंने हार मान ली क्योंकि एक प्राइवेट इक्विटी पार्टनर के शेयर बायबैक करने का दबाव नहीं झेल सकता था, जो ट्रांजैक्शन मैंने आंशिक रूप से 6 महीने पहले एक दोस्त के साथ पूंजी इकट्ठा करने के लिए किया था।'
बता दें कि कॉफी उद्यमी सिद्धार्थ ने हाल ही में कोका कोला के साथ बातचीत कर अपने कॉफी रिटेल व्यवसाय में हिस्सेदारी देने की पेशकश की थी। उनका कॉफी रिटेल कारोबार मार्च 2020 के अंत में लगभग 2250 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ बंद होने की उम्मीद कर रहा था।
यह भी पढ़ें- कौन हैं एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ, जो हुए लापता?












Click it and Unblock the Notifications