रेखा का सिक्यूरिटी गार्ड निकला कोरोना पॉजिटिव, अभिनेत्री का बंगला सील

मुंबई। पूरा देश सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक के कोरोना संक्रमित पाए जाने की वजह से चिंतित है तो वहीं एक और खबर ने लोगों को परेशान कर दिया है, हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री रेखा का सुरक्षा गार्ड कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद बीएमसी ने रेखा के बंग्ले को सील कर दिया है। अभिनेत्री के घर पर एक नोटिस लगा दी गई है, जिसमें बंग्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Recommended Video

    Rekha का Staff Member हुआ COVID-19 Positive, BMC ने Actress का Mumbai बंगला किया सील |वनइंडिया हिंदी
    रेखा का स्टाफ मेंबर निकला कोरोना पॉजिटिव

    रेखा का स्टाफ मेंबर निकला कोरोना पॉजिटिव

    मालूम हो कि रेखा, मुंबई के बांद्रा में रहती हैं, उनके बंग्ले का नाम सी स्प्रिंग्स है, जिसकी रखवाली दो सुरक्षा गार्ड करते हैं, उनमें से एक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद उसे मुंबई के बीकेसी में भर्ती किया गया है, बीएमसी ने पूरे क्षेत्र को भी सैनीटाइज कर दिया है, फिलहाल इस बारे में अभी रेखा और उनके स्पोक्स पर्सन की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

    अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, Twitter पर दी जानकारी

    अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, Twitter पर दी जानकारी

    गौरतलब है कि शनिवार रात को खबर आई की अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अपने कोरोना संक्रमण की जानकारी खुद अमिताभ ने ही ट्विटर के जरिए दी है, बिग बी ने ट्ववीट किया कि मेरा कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है.. मुझे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.. अस्पताल अधिकारियों को सूचित कर रहा है .. परिवार और कर्मचारियों का भी परीक्षण हुआ हैं, परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही हैं। पिछले 10 दिनों में मेरे साथ जुड़े सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया अपनी जांच करा लें।

    अभिषेक बच्चन भी निकले कोरोना पॉजिटिव

    अभिषेक बच्चन भी निकले कोरोना पॉजिटिव

    अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके पूरे परिवार और स्टॉफ का टेस्ट हुआ जिसमें उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, हालांकि पत्नी जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, अमिताभ के पूरे घर को सेनिटाइज किया गया है।

    देश में कोरोना का तांडव जारी

    देश में कोरोना का तांडव जारी

    देश में कोरोना का तांडव जारी है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों की बात करें तो भारत में अब तक कोरोना के कुल केस 8,20,916 हो गए हैं। इसमें से 2,83,407 ऐक्टिव केस हैं जबकि 5,15,386 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस बीमारी से देश में अब तक 22,123 लोगों की मौत हुई है। जबकि बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,114 नए केस सामने आए हैं और 519 लोगों की मौत हुई है, मुंबई संक्रमण फैलने के मामले में पहले नंबर पर बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+