कांग्रेस की दिग्गज नेता ताजदार बाबर का निधन, इंदिरा गांधी के कार्यकाल में रह चुकी थीं प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस की दिग्गज नेता ताजदार बाबर का निधन, इंदिरा गांधी के कार्यकाल में रह चुकी थीं प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा ताजदार बाबर का शनिवार (02 अक्टूबर) को निधन हो गया है। 85 वर्षीय कांग्रेस की दिग्गज नेता ताजदार बाबर का दिल्ली के पूर्व मेयर फरहाद सूरी की मां हैं। ताजदार बाबर काफी लंबे समय से बीमार थीं। दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए लिखा है, ''दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती ताजदार बाबर जी के निधन पर हम अपनी श्रद्धांजली अर्पित करते। अंतिम दर्शन एवं श्रद्धाजंलि के लिए उनका पार्थिव शरीर दोपहर 12:00 बजे से 4:30 बजे तक समुदायिक भवन निजामुद्दीन ईस्ट में रखा गया है।'' इसके बाद ताजदार बाबर को निजामुद्दीन के पंच पिरान कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

Tajdar Babar

कांग्रेस की दिग्गज नेता ताजदार बाबर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही थीं। वहीं ताजदार बाबर मिंटो रोड विधानसभा क्षेत्र से दो बार और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से एक बार विधायक भी रही थीं। कांग्रेस के कार्यकर्ता ताजदार बाबर को आयरन लेडी भी कहते थे।

ताजदार बाबर के परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं। ताजदार बाबर के बेटे फरहाद सूरी 2006 में दिल्ली में निगम के महापौर रह चुके हैं।

ताजदार बाबर के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया, "हम दिल्ली के लोगों और कांग्रेस पार्टी के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हैं।" वहीं पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "ताजदार बाबर कांग्रेस पार्टी का मजबूत स्तंभ थी।"

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी ताजदार बाबर के अंतिम दर्शन करने पहुंचेंगे। हालांकि वह कब्रिस्तान जाएंगे या कम्युनिटी सेंटर इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+