पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद रविवार को जसवंत सिंह का निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि वरिष्ट बीजेपी नेता जसवंत सिंह के निधन से दुख और पीड़ा में हूं। उन्होंने लिखा कि उन्होंने देश की सच्चे मन से सेवा की। रक्षामंत्री के तौर पर देश के लिए अपना योगदान किया।
Recommended Video

बीजेपी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह का जन्म 3 जनवरी 1938 को राजस्थान के बाड़मेर जिले में हुआ था। उन्होंने 1957 से लेकर 1966 तक भारतीय सेना में सेवा दी। सेना में रहकर देश की सेवा करने के बाद उन्होंने रकाजनीति का रूख किया और सक्रिय राजनीति में आकर अलग-अलग मंत्रिपद संभाला। हालांकि राजनीति की शुरुआत में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन फिर वे जनसंघ के जरिए काफी सक्रिय हो गए। अटल जी की सरकार में उन्होंने बतौर रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्रालय का पदभार संभाला और बड़े-बड़े फैसले लेकर देशहित में काम किया।












Click it and Unblock the Notifications