शराब के नशे में गिरफ्तार हुए दिलीप ताहिल को मिली बेल, ऑटो को मारी थी टक्कर

मुंबई। शराब के नशे में गाड़ी चालते हुए गिरफ्तार किए गए बॉलीवुड अभिनेता दिलीप ताहिल को कोर्ट ने जमानत दे दिया है। बता दे कि ये घटना रविवार रात 9 बजे के आसपास की है जब खार स्थित चाइना गार्डेन रेस्टोरेंट के बाहर नशे में धुत दिलीप ताहिल ने एक ऑटोरिक्शा वाले को टक्कर भी मार दी थी। इसके बाद वो बचने की कोशिश करते हुए भागने लगे लेकिन गणपति विसर्जन की वजह से सड़कों पर भीड़ थी इस कारण पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Veteran actor Dilip Tahil granted bail after being arrested in a drunk driving case

दिलीप की कार की टक्कर की वजह से ऑटोरिक्शा में बैठे दो यात्रियों रीढ़ की हड्डी में चोट भी लगी है। ऑटो को टक्कर मारने के दिलीप वहां से भागने लगे। सोचे कि किसी तरह से बच जाएंगे। लेकिन गणपति विसर्जन की वजह से सड़कों पर इतनी ज्यादा भीड़ थी की बच के निकलना मुश्किल था और वो पकड़ लिए गए। इसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने आज उनको जमानत दे दी है। हालांकि उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

खार पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ताहिल जमानत पर बाहर हैं, जबकि मामले के संबंध में कार्यवाही जारी रहेगी। ताहिल के बॉलीवुड करियर की बात करे तो उन्होंने बाजीगर, इश्क, मान, दीवाना, गुप्त और भाग मिल्खा भाग जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वे साल 2016 में आई साम मुंबई फिल्म के जरिए वे बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें- मां का बेरहमी से कत्ल कर बेटे ने Whatsapp ग्रुप पर वीडियो डाल कबूला जुर्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+