उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा, आज भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले चंद घंटों में उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी से भारी बारिश की आशंका है, विभाग के मुताबिक इस वक्त उत्तराखंड में अलकनंदा उफान पर है इसलिए लोगों को सचेत किया गया है, उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, ये अलर्ट 19 अगस्त तक के लिए है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के निचले मैदानी जिलों में बाढ़ के खतरे का भी अलर्ट जारी हुआ है, ऐसे में हरिद्वार रुड़की जैसे लो लाइन इलाकों में बेहद सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए हैं, भारतीय मौसम विभाग ने इससे पहले भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग कहा कहना है कि यहां पर अगले तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है इसलिए उसने उत्तराखंड में 19 अगस्त तक अलर्ट जारी किया है।

 राजधानी में भी बरस सकते हैं बादल

राजधानी में भी बरस सकते हैं बादल

तो वहीं राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी का अनुमान है। वहीं दिल्ली के अलावा राज स्थान, मध्य प्रदेश केरल में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड से सटे इलाकों और गंगाटिक पश्चिम बंगाल एंड उत्तरी ओडिशा में लो प्रेशर एरिया बना हुआ।

यहां भी भारी बारिश होने की आशंका

यहां भी भारी बारिश होने की आशंका

इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण, गोवा, ओडिशा, तेलंगाना, केरल में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है तो वहीं जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश होने की आशंका है।

भारी बारिश के आसार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात क्षेत्र, मराठावाड़ा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी भारी बारिश के आसार हैं, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल तटों, लक्षद्वीप और कोमोरिन में भी भारी बारिश हो सकती है इसलिए मछुआरों को इन क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+