Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वेदांता ग्रुप के मालिक अनिल अग्रवाल कितने अमीर? बेटे अग्निवेश की मौत के बाद 75% संपत्ति दान करने का किया ऐलान

Vedanta Group Founder Anil Agarwal Net Worth: वेदांता ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश अग्रवाल का 49 वर्ष की आयु में न्यूयॉर्क में निधन हो गया। वे अमेरिका में एक स्कीइंग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद माउंट सिनाई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी मृत्यु अचानक हृदय गति रुकने से हुई।

पिता अनिल अग्रवाल ने बताया अग्निवेश की हालत में सुधार हो रहा था और सभी चीजें सामान्य प्रतीत हो रही थीं, पर उनकी तबीयत अचानक रूप से बिगड़ गई। अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी पीड़ा शेयर करते हुए 'यह उनके जीवन का सबसे काला दिन' बताया।

Vedanta Group Founder Anil Agarwal Net Worth

अपने बेटे को याद में लिखी गई इमोशनल पोस्‍ट में अनिल अग्रवाल ने अग्निवेश के उस सपने को भी साझा किया, जिसमें 'कोई बच्चा भूखा न सोए, किसी बच्चे को शिक्षा से वंचित न किया जाए, हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो, और हर युवा भारतीय के पास सार्थक काम हो'। उन्होंने अग्निवेश से वादा किया था कि वे अपनी कमाई का 75% से अधिक समाज को वापस यानी दान कर देंगे। अनिल अग्रवाल ने इसके साथ ही दोहराया कि जीवन को और भी सादगी से जीने का संकल्प लिया। जानिए अनिल अग्रवाल क्‍या बिजनेस करते हैं और कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप्‍स का क्‍या बिजनेस है?

अनिल अग्रवाल वेदांता ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन हैं, जो भारत और विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक संसाधन-आधारित कंपनियों में से एक का नेतृत्व करते हैं। यह समूह खनन, धातु, तेल-गैस, बिजली और ऊर्जा-सेवाओं जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। वेदांता ग्रुप मुख्य रूप से खनन, धातु, तेल-गैस, बिजली और ऊर्जा-सेवन के क्षेत्रों में काम करता है।

  • समूह के प्रमुख उत्पादों में जिंक, तांबा, एल्युमीनियम, लौह अयस्क, तेल और गैस शामिल हैं।
  • वेदांता ग्रुप की प्रमुख पब्लिक-लिस्टेड कंपनी वेदांता लिमिटेड है।
  • वेदांता लिमिटेड जिंक, तांबा, स्टील और बिजली जैसे कई सेक्टर्स में कारोबार करती है।
  • कंपनी के पास भारत और विदेशों में खनन इकाइयों, मिलों, रिफाइनरियों और पावर प्लांट्स का बड़ा नेटवर्क है।
  • वेदांता ग्रुप को भारत के सबसे बड़े प्राकृतिक संसाधन और खनन समूहों में गिना जाता है।
  • इस समूह का नियंत्रण अनिल अग्रवाल की होल्डिंग कंपनी Volcan Investments के पास है।
  • वेदांता ग्रुप अपने कारोबार के विस्तार के लिए कंपनी विभाजन (डिमर्जर) और नए निवेश की योजनाओं पर लगातार काम कर रहा है।

वेदांता ग्रुप की प्रमुख कंपनियांऔर यूनिट्स

  • हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड
  • Sterlite Copper
  • भारत एल्युमीनियम कंपनी (BALCO)
  • Cairn India (तेल और गैस कारोबार)
  • बिजली और पावर उत्पादन से जुड़ी विभिन्न यूनिट्स
  • इन सभी कंपनियों के माध्यम से वेदांता ग्रुप लाखों टन धातु, ऊर्जा और खनिजों का उत्पादन करता है।
  • समूह की इकाइयों में हजारों लोगों को रोजगार मिलता है।

कितनी संपत्ति के हैं मालिक हैं अनिल अग्रवाल?

अनिल अग्रवाल खुद एक अरबपति व्यवसायी हैंअनिल अग्रवाल की अनुमानित कुल संपत्ति 2025 के अंत तक लगभग ₹3.66 लाख करोड़ आंकी गई है। Forbes जैसे प्लेटफॉर्म पर वेदांता में अपनी प्रमुख हिस्सेदारी और संपत्ति के लिये पहचाने जाते हैं। उनकी संपत्ति समय-समय पर बाजार, शेयर और बिजनेस परफार्मेंस के आधार पर बदलती रहती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+