डॉन आनंदपाल एनकाउंटर मामले में वसुंधरा राजे सरकार का U टर्न, होगी CBI जांच
राजपूत बिरादरी को राजस्थान में बीजेपी का परंपरागत वोटर माना जाता है, ऐसे में किसी भी नाराजगी से बचने के लिए प्रदेश सरकार ये फैसला किया है।
नई दिल्ली। गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले में राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने यू टर्न लेते हुए सीबीआई जांच के लिए सहमति जताई है। राजपूत बिरादरी को राजस्थान में बीजेपी का परंपरागत वोटर माना जाता है, ऐसे में किसी भी नाराजगी से बचने के लिए प्रदेश सरकार ये फैसला किया है।

डॉन आनंदपाल को 24 जून को एनकाउंटर में मार गिराया गया था। जिसके बाद से सूबे में आंदोलन शुरू हो गए थे। गैंगस्टर के परिवार ने इसे फर्जी एनकाउंटर करार दिया था, इसके अलावा विपक्षी नेताओं ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए थे और सीबीआई जांच की मांग की थी।
इससे पहले प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आंदोलनकारियों ने इसे खारिज कर दिया था। 12 जुलाई को आनंदपाल के अंतिम संस्कार से पहले उसके गृह जिले नागौर में लोगों की भीड़ हिंसक हो गई थी। पुलिस और आंदोलनकारियों में झड़प के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 16 पुलिसकर्मियों समेत तमाम लोग घायल हुए थे। परिवार की ओर से सीबीआई जांच की मांग पूरी न होने तक शव लेने से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने जबरन आनंदपाल का अंतिम संस्कार कराया था।
आपको बता दें कि आनंदपाल की हत्या के बाद हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में 12,000 राजपूतों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।राजपूत समाज में इस एनकाउंटर के बाद से नाराजगी है।












Click it and Unblock the Notifications