राजस्थान में चढ़ा सियासी पारा, वसुंधरा राजे की 'गौरव यात्रा' आज से शुरू, कांग्रेस ने बताया सरकार की विदाई यात्रा

जयपुर: इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 6,000 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू करने जा रही हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार से 58 दिनों तक चलने वाली 6,000 किलोमीटर यात्रा शुरू करने जा रही हैं और इस 'राजस्थान गौरव यात्रा' के दौरान वसुंधरा राजे 200 में से 165 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। जबकि इस दौरान 371 स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: भाजपा सांसद की मांग, पत्नियों के हाथों प्रताड़ित पतियों के लिए बने 'पुरुष आयोग'

Vasundhara Raje all set to begin 58-day Rajasthan gaurav yatra on saturday

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सीएम वसुंधरा राजे अपनी यात्रा की शुरुआत उदयपुर संभाग के चारभुजा नाथ मंदिर से कर रही हैं जबकि ये यात्रा 30 सितंबर को पुष्कर में समाप्त होगी। इस दौरान राजस्थान के मंत्री गुलाब चंद कटारिया और विधायक अशोक परनामी सड़कों पर रहेंगे।

कांग्रेस ने बताया विदाई यात्रा

वहीं, इस यात्रा को लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर हमला बोला है। अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा इस गौरव यात्रा के जरिए सरकार की नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ये मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा नहीं सरकार की 'विदाई यात्रा' है। वसुंधरा राजे पर हमला बोलते हुए गहलोत ने कहा कि किस गौरव की बात वो कर रही हैं, उनके नाम पर कोई बड़ी उपलब्धि भी नहीं है।

ये भी पढे़ं: 2019 में गठबंधन को लेकर कांग्रेस की खास रणनीति, सोनिया के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+