भाजपा सांसद की मांग, पत्नियों के हाथों प्रताड़ित पतियों के लिए बने 'पुरुष आयोग'
लोकसभा में महिला आयोग की तर्ज पर पुरुष आयोग बनाने की मांग उठी है। ये मांग भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर ने उठाई है। राजभर ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि पत्नियों के हाथों पति का बहुत उत्पीड़न होता है।

नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आयोग की तर्ज पर पुरुष आयोग बनाने की मांग उठी है। ये मांग भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर ने उठाई है। राजभर ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि पत्नियों के हाथों पति का बहुत उत्पीड़न होता है। इसलिए पुरुषों के लिए एक आयोग का गठन होना चाहिए जो ऐसे मसलों में उनकी मदद कर सकें।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया सवाल
उत्तर प्रदेश के घोसी से भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर ने शुक्रवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान पुरुष आयोग की मांग की। राजभर ने कहा कि जिस तरह से पत्नियों द्वारा शादीशुदा पत्नियों का उत्पीड़न को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। राजभर ने इसलिए मांग की कि संसद को पतियों की समस्याएं सुनने के लिए एक आयोग के गठन पर विचार करना चाहिए। इस गठन का नाम पुरुष आयोग रखा जाएगा और महिला आयोग की तरह ही ये काम करेगा।

महिला आयोग की तर्ज पर बने पुरुष आयोग
संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए राजभर ने कहा कि सरकार ने माहिला अयोग सहित कई कमीशन गठित किए हैं, लेकिन पुरुषों द्वारा सामना किए जाने वाले मुद्दों और समस्याओं से निपटने के लिए एक भी आयोग नहीं है। 'कई पति अपनी पत्नियों के हाथों उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं और इनमें से कई तो जेल में बंद हैं।'

मांग सुनकर हंस पड़े सभी सदस्य
'मैं सरकार से मांग करता हुं कि वो इन समस्याओं से निपटने के लिए पुरुष आयोग का गठन करें। शून्यकाल के दौरान राजभर ने जैसी ही इस मांग को उठाया, पूरा सदन हंस पड़ा। सदन में मौजूद पांच महिला सदस्य भी मुस्कुराती दिखी।
ये भी पढ़ें: VIDEO: 'फन्ने खां' के प्रमोशन के दौरान ऐश्वर्या को आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications