5वीं मंजिल की दीवार गिरने से वसंत कुंज के RWA अध्यक्ष की मौत, परिवार ने फेसबुक पर लोगों से की ये अपील
नई दिल्ली। वसंतकुंज में एक निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल की दीवार गिरने से वसंतकुंज एंक्लेव बी ब्लॉक निवासियों के कल्याण संघ के अध्यक्ष 67 वर्षीय प्रताप सिंह तंवर और उनके पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते की मौत हो गई गई। घटना सोमवार सुबह 7 बजे की है जब प्रताप सिंह तंवर अपने परिवार के साथ अपने बंगले के लॉन में आराम कर रहे थे। इस बीच उनके पड़ोस में बन रही एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार प्रताप सिंह तंवर पर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और फिर उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने पांचवीं मंजिल के मालिक पंकज पुंडीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक प्रताप सिंह तंवर के बेटे सिद्धार्थ तंवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिवार कई बार बिल्डरों से सुरक्षा उपायों के बारे में शिकायत करता रहा है। कुछ माह बने पांचवीं मंजिल की इस दीवार में निम्नस्तरीय सामग्री की शिकायत पहले भी की गई थी। सिद्धार्थ ने आगे कहा कि निर्माणाधीन इमारत से गिरने वाली निर्माण सामग्री ने उनकी कार को दो बार क्षतिग्रस्त कर दिया था। लेकिन इस बार यह उनके पिता की मौत का कारण बन गया।
यह भी पढ़ें: शनिवार को फिर दिल्ली की एयर क्वालिटी हुई बेहद खराब, AQI पहुंचा 300 के पार
आरडब्ल्यूए के महासचिव मनीष अग्रवाल ने मीडिया रिपोर्ट में कहा, इस मामले में विडंबना यह है कि खुद प्रताप सिंह तंवर भी पड़ोस में अवैध निर्माणों की शिकायतें उठाते रहे हैं। वह एक सक्रीय व्यक्ति थे और पड़ोस में बुनियादी सुविधाएं मुहौया कराए जाने को लेकर बहुत मेहनत करते थे। अग्रवाल ने बताया कि खुद उन्होंने कई बार इमारतों की अधिक उंचाई को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं लेकिन किसी ने भी इसे रोकने की परवाह नहीं की।
तंवर के दामाद संतोष कुमार सिंह ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट कर अपने ससुर की मौत पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने लिखा कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति ने अपनी दीवार खोई है तो दूसरे ने अपनी जिंदगी। इस दुनिया में दो तरह के लोग रहते हैं। पहले वो जो चीजों को अनदेखा करते रहे हैं जब तक कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से को कोई नुकसान या फर्क नहीं पड़ता। वहीं, दूसरे तरह के लोग वो होते हैं जिन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई फर्क नही पड़ता फिर भी गलत के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं, मेरे पापा दूसरी श्रेणी के थे। अब समय आ गया है कि हम खुद को फर्क पड़े बिना भी गलत के खिलाफ आवाज उठाएं।












Click it and Unblock the Notifications