Lok sabha chunav: पीलीभीत से वरुण गांधी का चुनाव लड़ना लगभग तय, अगर BJP ने नहीं दिया टिकट तो ये होगा अगला कदम

Varun Gandhi news, यूपी में बीजेपी की दो सीटों लेकर काफी कयासबाजी चल रही है। ये दो सीटें पीलीभीत और सुल्तानपुर है। जहां से गांधी परिवार के वरुण गांधी और मेनका गांधी सांसद हैं। अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि, बीजेपी इन दोनों नेताओं के टिकट काट सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, अगर बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में पीलीभीत सीट वरुण गांधी को टिकट नहीं देती है तो वरुण गांधी एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Varun Gandhi may contest Lok Sabha elections independently If BJP does not give ticket Pilibhit

पार्टी की कोर कमेटी की हाल ही में यूपी और बिहार को लेकर बैठक हुई थी। मेरठ, पीलीभीत और सुल्तानपुर समेत 28 लोकसभा सीटों पर मंथन हुआ। भाजपा सूत्रों का कहना है कि सुल्तानपुर लोकसभा सीट से प्रेम कुमार शुक्ला को कैंडिडेट बनाया जा सकता है। वहीं बीजेपी पीलीभीत से संजय सिंह गंगवार को प्रत्याशी बना सकती है।

बता दें कि, वरुण गांधी के प्रतिनिधि ने पीलीभीत से सांसद के नामांकन का पर्चा खरीदा है। बताया जा रहा है कि वरुण गांधी के प्रतिनिधि दिल्ली से आए थे। उन्होंने चार सेट नॉमिनेशन पेपर खरीदे और दिल्ली चले गए। जिसके बाद माना जा रहा है कि वरुण गांधी जरूर चुनाव लड़ेगे। अगर बीजेपी उन्हें टिकट नहीं देती है तो वह निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं।

वरुण गांधी आए दिन जिले में गांवों का भ्रमण कर जनसंवाद करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पीलीभीत सीट पर नाम को लेकर अभी पीएम मोदी अध्यक्षता में सीईसी की बैठक चर्चा होनी बाकी है। इस बैठक में तय होगा कि वरुण को टिकट मिलेगा या नहीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश स्तर के सभी भाजपा नेताओं ने कोर कमेटी की बैठक में वरुण गांधी को टिकट दिए जाने का विरोध किया है। बता दें कि, पिछले कुछ साल वरुण गांधी राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों का कई मौकों पर विरोध करते हुए नजर आए हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कल पीलीभीत का दौरा किया है। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बताया जा रहा है कि, बैठक में उन्होंने यहां के लिए कैंडिडेट के नाम पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि, समाजवादी पार्टी बीजेपी की ओर से प्रत्याशी के ऐलान किए जाने के बाद अपने उम्मीदवार के नाम को घोषणा की है। जब अखिलेश से वरुण गांधी को सपा से टिकट दिए जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने इशारों में पार्टी के दरवाजे खुले होने के साफ संकेत दिए हैं। हालांकि इस सीट पर सपा की ओऱ से स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी चल रहा है। जिन्होंने हाल ही में सपा छोड़कर नई पार्टी बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+