अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में वरुण गांधी, बोले- मैं हर संघर्ष में आपके साथ खड़ा

नई दिल्ली, जून 17। सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने विरोध का हिंसक तरीका अपनाया है। प्रदर्शन के हिंसक रूप को देखते हुए बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने प्रदर्शनकारियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं सैन्य अभ्यार्थियों के इस संघर्ष में हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं, लेकिन मैं हाथ जोड़कर यह अपील करता हूं कि विरोध का जो तरीका अपनाया जा रहा है, वो सही नहीं है।

Recommended Video

      Agnipath Scheme Protests: प्रदर्शन पर युवाओं से Varun Gandhi की ये खास अपील | वनइंडिया हिंदी | *News
      Varun gandhi

      धैर्य रखें प्रदर्शनकारी- वरुण गांधी

      वरुण गांधी ने जो वीडियो ट्विटर पर जारी किया है उसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "मैं सैन्य अभ्यर्थियों के इस संघर्ष में हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि धैर्य से काम लें और 'लोकतांत्रिक मर्यादा' बनाए रखते हुए अपने ज्ञापन विभिन्न माध्यमों से सरकार तक पहुंचाये। 'सुरक्षित भविष्य' हर युवा का अधिकार है! न्याय होगा।

      क्या कह रहे हैं वरुण गांधी वीडियो में?

      वीडियो में वरुण गांधी कह रहे हैं कि आपको अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए, लेकिन शांति और सद्भाव के साथ ही प्रदर्शन करें। आपको बता दें कि देशभर में पिछले कई दिनों से हो रहे विरोध प्रदर्शन में अभी तक कई जगहों पर सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। वीडियो में वरुण गांधी ने कहा है कि छात्र धैर्य रखें और सरकार के साथ संवाद के साथ ही किसी भी मसले का हल करें। उन्होंने कहा कि सभी उपाय करते हुए लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखें। उन्होंने कहा, "सुरक्षित भविष्य हर युवा का अधिकार है। न्याय होकर रहेगा।"

      रेल मंत्री ने भी की खास अपील

      आपको बता दें कि हिंसक प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि मैं युवाओं से अपील करता हूं कि हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल ना हों और रेलवे की संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाएं। आपको बता दें कि सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर हुए हिंसक प्रदर्शन में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य जगहों पर भी ट्रेनों में आगजनी की घटनाएं हुई हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+