Varun Dhawan weds Natasha Dalal: करन जौहर पहुंचे शादी के कार्यक्रम में, मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू

Varun Dhawan weds Natasha Dalal: नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता वरुण धवन आज अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध जांगे। इस मौके पर वरुण धवन के कई करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। फिल्म इंडस्ट्री के भी कई हस्तियां इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बॉलीवुड में वरुण धवन को लॉन्च करने वाले करण जौहर शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलीबाग पहुंच चुके हैं। बता दें कि वरुण की शादी मुंबई से कुछ दूर अलीबाग के आलीशान मैंशन रिसॉर्ट में हो रही है।

फेरी से निकले करन जौहर

फेरी से निकले करन जौहर

करण जौहर को दोपहर 1.30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया के पास देखा गया जब वह फेरी राइड से अलीबाग जा रहे थे। अलीबाग के मैंसन रिसॉर्ट में दोपहर से ही मेहमान पहुंच जाएंगे और तकरीबन 50 मेहमानों को इस शादी में कोरोना काल में न्योता दिया गया है जो इसमे हिस्सा लेंगे। करन जौहर आज जब अलीबाग में दिखे तो उन्होंने ट्रेंडी ट्रैकसूट पहन रखा था और गॉगल लगा रखा था। गेटवे ऑफ इंडिया से फेरी राइड लेकर करन शादी के स्थल पर पहुंचे।

Recommended Video

    Varun-Natasha Wedding: कौन हैं Natasha Dalal जिनके साथ शादी कर रहे Varun Dhawan? | वनइंडिया हिन्दी
    सुबह से शुरू हुआ शादी का कार्यक्रम

    सुबह से शुरू हुआ शादी का कार्यक्रम

    वरुण और नताशा की शादी का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ही शुरू हो चुका है। पंडित को सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर देखा गया था। शनिवार को वरुण और नताशा की मेंहदी सेरेमनी संपन्न हो चुकी है। दोनों की शादी के बाद रिसेप्शन 26 जनवरी को रखा गया है, माना जा रहा है कि जिन मेहमानों को शादी के कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया है उन्हें रिसेप्शन में न्योता दिया जाएगा।

    करीबी दोस्तों को मिला न्योता

    करीबी दोस्तों को मिला न्योता

    वरुण की शादी में कई करीबी रिश्तेदार और परिवार के करीबी लोगों को बुलाया गया है। डेविड धवन के दो करीबी लोगों की बात करें तो इसमे गोविंदा और पहलाज निहलाी का भी नाम शामिल है लेकिन दोनों को शादी में नहीं बुलाया गयाहै। माना जा रहा है कि कोरोना के चलते उन्हें शादी में नहीं बुलाया गया है। वहीं बोनी कपूर को भी शादी में न्योता नहीं दिया गया है। हालांकि बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को शादी में न्योता दिया गया है। साथ ही अनिल कपूर, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन की मां लाली धवन के करीबियों को शादी में बुलाया गया है।

    अलग फ्लैट में रहेंगे वरुण-नताशा

    अलग फ्लैट में रहेंगे वरुण-नताशा

    रिपोर्ट के अनुसार नताशा से शादी के बाद वरुण धवन अलग एक अपार्टमेंट में रहेंगे जोकि वरुण धवन के माता-पिता के घर के करीब है। दरअसल नताशा को पर्सनल स्पेस देने के लिए वरुण धवन ने अलग फ्लैट में रहने का फैसला लिया है। वरुण ने नया अपार्टमेंट कुछ साल पहले ही खरीदा है। एक्टर के एक करीबी दोस्त ने बताया कि वरुण की जिंदगी का बड़ा सपना था जोकि उन्होंने फ्लैट खरीदकर पूरा किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+