Coolie No 1 के इस ट्रेन सीन का खूब उड़ाया जा रहा है मजाक, वरुण धवन का एक्शन देख यूजर बोले- RIP Physics
Coolie No 1 के इस ट्रेन सीन का खूब उड़ाया जा रहा है मजाक, वरुण धवन का एक्शन को देख यूजर बोले- RIP Physics
Varun Dhawan troll over Coolie No 1 action scene: वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' रिलीज हो गई है। फिल्म को अच्छे रिव्यु नहीं मिले हैं। फिल्म के रिलीज होते ही वरुण धवन और सारा अली खान फिल्म के कई सीन्स को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। लेकिन फिल्म का एक एक्शन जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है वो वरुण धवन का ट्रेन के ऊपर एक्शन वाला सीन। इस सीन को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। एक्शन सीन को इतने फूहड़ ढंग से दिखाया गया है कि ट्विटर यूजर ने इसे देखकर कहा है, RIP भौतिक विज्ञान (RIP Physics)'कुली नंबर 1' फिल्म 1995 की गोविंद की फिल्म का रीमेक है।

असल में फिल्म में एक रेलने स्टेशन का सीन है। जिसमें एक महिला का बच्चा रेलवे ट्रैक पर जाकर बीच में बैठ जाता है और पीछे से ट्रेन आ रही होती है। वरुण धवन पटरी पर बैठे बच्चे को बचाने के लिए चलती हुई ट्रेन के ऊपर रेलवे स्टेशन के पुल के ऊपर से छलांग लगाते हैं। वरुण धवन पटरी पर स्पीड से दौड़ रही ट्रेन की छत पर उससे भी ज्यादा तेज दौड़ने लगते हैं। दौड़ते-दौड़ते वो ट्रेन की कोच से छलांग लगाकर वह दूसरे कोच पर पहुंच जाते हैं। वरुण धवन इतना तेज भागते हैं कि ट्रेन के इंजन तक पहुंच जाते हैं और फिर ट्रेन के आने से पहले पटरी पर कूदकर वहां बैठे बच्चे को उठाकर बचा लेते हैं।
देखें वीडियो
अब आप वीडियो देखकर तो ये समझ ही गए होंगे आखिर ये सीन दर्शकों को हजम क्यों नहीं हो रहा है। इस सीन को देखकर एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ''जब ट्रेन पर कूदा तो आगे की तरफ कैसे गुटाली मारी? जब यह कूदा उस समय ट्रेन बच्चे से लगभग 2 मीटर दूर थी। तो लगभग 100 की स्पीड में 2 मीटर पार करने में 0.07 सेकंड लगते हैं। तो ये 0.07 सेकंड से कम समय में आगे कूदे वो भी बिना घिसटे और बच्चे को हटा दिया। RIP भौतिक विज्ञान।''
ट्विटर पर कई यूजर इस सीन को देखकर ये कह रहे हैं कि फिल्म के इस सीन को देखकर विज्ञान और भौतिक विज्ञान तो मर ही गए होंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा है, ''ये तो कुछ नहीं हैं। रजनीकांत होते तो ट्रेन की पटरी खींचकर उसे वहीं रोक देते।'
एक यूजर ने लिखा है,लॉजिक, फिजिक्स, कॉमनसेंस और रोहित शेट्टी सबको पीछे छोड़ दिया है इस फिल्म के सीन ने। एक यूजर ने लिखा है, ''जिस स्पीड से ट्रेन चल रही है और जितना समय बच्चे तक पहुंचने में लेती है उस हिसाब से तो बच्चा उस ब्रिज से काफी दूर होना चाहिए। इतने दूर बैठा बच्चा उस ब्रिज से अभिनेता को कैसे नजर आ गया। इसलिए विज्ञान को तो भूल ही जाना चाहिए।''












Click it and Unblock the Notifications