कौन हैं वर्षा प्रियदर्शिनी जिस पर सांसद पति ने लगाया है 8 साल से शारीरिक संबंध न बनाने का आरोप?
कटक, 03 जून। अभिनेता और लोकसभा सांसद अनुभव मोहंती और उनकी पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी के मामले ने SDJM Court ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दो महीने के अंदर प्रियदर्शनी को अनुभव के पैतृक आवास को खाली करने का आदेश दिया है और साथ ही अनुभव को हर महीने वर्षा प्रियदर्शिनी को 30,000 रुपये गुजारा भत्ता देने का फरमान भी सुनाया है। आपको बता दें कि मोहंती ने अपनी पत्नी के खिलाफ कोर्ट में केस फाइल किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी बीवी जबरदस्ती उनके पुश्तैनी घर पर रह रही हैं, मैं चाहता हूं कि कोर्ट उन्हें वहां से बाहर जाने का आदेश दें।
Recommended Video

'कोर्ट ने प्रियदर्शनी को मोंहती का घर खाली करने को कहा'
उन्होंने ये भी कहा था वो चाहते हैं कि ' वो प्रियदर्शनी से पूछे कि आखिर उनकी सोर्स ऑफ इनकम क्या है? कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था। लेकिन अब उसने प्रियदर्शनी को मोहंती का घर खाली करने को कहा है।
'कहीं और रहने का बेहतर इंतजाम कर देंगे'
आपको बता दें कि मोहंती ने अपनी अर्जी में यह तक कहा था कि वो प्रियदर्शनी के लिए कहीं और रहने का बेहतर इंतजाम कर देंगे,बस वो मेरा घर छोड़ दें क्योंकि इससे मेरे परिवार को काफी दिक्कत पहुंच रही है।

'8 सालों से हमारे बीच शारीरिक संबंध नहीं हैं'
आपको बता दें कि मोहंती और प्रियदर्शनी के बीच तलाक का केस भी चल रहा है। तलाक के पीछे जो कारण अनुभव मोहंती ने बताया है वो काफी हैरत अंगेज है। मोहंती ने कहा है कि 'वो और प्रियदर्शनी पिछले आठ साल से अलग रह रहे हैं। हमारे बीच में एक कपल जैसा कुछ भी नहीं है। प्रियदर्शनी ने आज तक मुझे मेरे पति होने का अधिकार नहीं दिया है। 8 सालों से हमारे बीच शारीरिक संबंध नहीं हैं। आखिर कोई पति कब तक इस तरह का जीवन बर्दाश्त कर सकता है, अब आप ही तय कीजिए कि इस नाम मात्र की शादी का क्या कोई फायदा है?'

अनुभव मोहंती ने शेयर किए थे कुछ VIDEO
मालूम हो कि अनुभव मोहंती ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर करके प्रियदर्शनी पर घर के झगड़े को सड़क पर लाने का आरोप भी लगाया था, जिस पर ओडिशा अभिनेत्री थाने पहुंच गई थीं और उन्होंने अनुभव पर उनकी इमेज खराब करने, घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
मोहंती के कई महिलाओं से अवैध संबंध: वर्षा प्रियदर्शनी
उन्होंने अपने पति को शराबी और कई महिलाओं से अवैध संबंध रखने की भी बात कही थी और ये भी कहा था कि उनकी वजह से वो मां बनने से वंचित रह गईं। जिस पर कोर्ट ने अनुभव को सोशल मीडिया पर पत्नी के खिलाफ कुछ भी पोस्ट करने के लिए मना किया था।

कौन हैं अनुभव मोहंती?
आपको बता दें कि 24 दिसंबर 1981 को जन्मे अनुभव मोहंती BJD सांसद होने के साथ-साथ मशहूर उड़िया एक्टर और निर्माता हैं। साल 2004 में फिल्म 'आई लव यू' के जरिए मोहंती ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद इन्होंने नेई जारे मेघा मोटे (2008), सुना चढे मो रूपा चढी (2009), आकाश की रंगा लागीला (2009), अभिमन्यु (2009), अमा भितर किच्छी अच्छी (2010), दीवाना (2010) ), किस डाकुची कौथी मेट (2011), बलुंगा टोका (2011), समथिंग समथिंग (2012), मैट्रिक फेल (2012), एसीपी रणवीर (2012), मो दुनिया तू ही तू (2013), हटा धारी चालुथा (2013), केही जाने भला लागेरे (2013), समथिंग समथिंग 2 (2014), गप हेले बी सता (2015), अगस्त्य (2016), अभया (2017), काबुला बारबुला (2017), प्रेम कुमार: सेल्समैन ऑफ द ईयर (2018) जैसे चर्चित फिल्मों में काम किया।

राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सांसद
लेकिन इसके बाद इन्होंने विष्णुप्रिया आर्ट्स एंड ग्राफिक्स नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस बनाया और इसके बाद इन्होंने राजनीति की ओर रूख किया। 27 अप्रैल 2013 को, वह राजनीतिक दल बीजद में शामिल हो गए और जून 2014 में निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए और राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सांसद हैं।

मोहंती और वर्षा प्रियदर्शनी की हुई थी साल 2014 में शादी
मोहंती ने प्रदेश की पॉपुलर एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शनी के साथ साल 2014 में शादी रचाई थी। आपको बता दें कि उड़िया फिल्मों की अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अपनी संस्था SAMMANITA के माध्यम से सामाजिक कार्य भी करती हैं, जो कि बेसहारा बच्चों को शिक्षा प्रदान करने और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications